आदित्यपुर। सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित पान दुकान चौक (प्रियदर्शिनी चौक) पर शनिवार को कांग्रेसजनों ने देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 42वीं पुण्यतिथि मनाई। कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष खिरोद सरदार के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के राजनीतिक जीवन और प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल की उपलब्धियों को याद किया।
वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी को देश की राजनीति में उनके दृढ़ नेतृत्व के लिए याद किया जाता है। उन्होंने देश के विकास और राष्ट्रीय हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों में भूमिका निभाई। कांग्रेसजनों ने उनके बताए मार्ग और विचारों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में प्रदेश प्रतिनिधि गंभीर सिंह, जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष खिरोद सरदार, जिला सचिव रमेश बालमुचू, रूईदास चाकी, भगत हांसदा, राजेश सिंह, दिलीप करुआ, विमल कुमार, रविंदर यादव, कृष्ण यादव, राकेश कुमार, शिव शंकर सिंह, नीरज ठाकुर, रमेश प्रसाद, सोनी सिंह, मुकेश कुमार, प्रभाकर प्रधान, अरुण कुमार, फुलेश्वर गुप्ता, एच.एन. ठाकुर, आनंद सिंह, दिवाकर झा और वैद्य संजय कुमार समेत अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

