आदित्यपुर: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर रविवार, 15 नवंबर 2026 को आदित्यपुर स्थित NIT गेट के समीप स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरती आबा के संघर्ष, बलिदान और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए किए गए उनके योगदान को याद किया।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS : मार्ग संख्या 12-14 में नवनिर्मित कृत्रिम छठ घाट का उद्घाटन, उपमहापौर ने काटा फीता
कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष खिरोद सरदार ने किया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन अन्याय, शोषण और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणादायक मिसाल है। उन्होंने आदिवासी समाज को संगठित कर जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के लिए आंदोलन किया। उनका संघर्ष और बलिदान आज भी देशवासियों, विशेषकर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: उत्कल एसोसिएशन में महिला शाखा ने आयोजित किया हबीष अन्न मिलन, ओड़िया परंपरा की दिखी झलक
कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिवाकर झा, राजू सरदार, लक्की सरदार, पांडे मुखी, शंकर सरदार, दीपू शुक्ला, अर्जुन प्रधान, ऋषु सरदार, विष्णु मुंडा, राम सिंह महतो, छोटू मुंडा, गोकुल मुंडा, युवराज सरदार, दीपक सरदार, जगदीश मुंडा, गणेश मुंडा, जालिम अशरफ, बबन और प्रभाकर प्रधान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

