आदित्यपुर,: जन कल्याण मोर्चा, आदित्यपुर के अध्यक्ष एवं सरायकेला जिला बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश की माता उर्मिला देवी के निधन पर क्षेत्र के न्यायिक, सामाजिक और राजनीतिक जगत में शोक व्यक्त किया जा रहा है। उनके निधन की सूचना मिलने पर सिंहभूम-कोल्हान प्रमंडल के सेवानिवृत्त आयुक्त मोहन लाल राय अधिवक्ता ओम प्रकाश के आदित्यपुर स्थित आवास पहुंचे और दिवंगत उर्मिला देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
READ MORE:ADITYAPUR NEWS: चिराग पासवान के जन्मदिन पर आदित्यपुर में काटा गया 45 पाउंड का केक, बच्चों के बीच बांटी मिठाइयां
पूर्व आयुक्त के साथ पटेल समाज के प्रतिनिधि भी पहुंचे
सेवानिवृत्त आयुक्त मोहन लाल राय के साथ पटेल समाज के चंद्र मोहन चौधरी, नित्यानंद सिंह, छोटेलाल और शंभू चौधरी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
सभी ने दिवंगत उर्मिला देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सहित न्यायिक अधिकारियों ने भेजे शोक संदेश
अधिवक्ता ओम प्रकाश की माता के निधन की सूचना मिलने पर सरायकेला-खरसावां जिले के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सहित कई न्यायिक दंडाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने भी शोक संदेश भेजकर संवेदना व्यक्त की।
अधिवक्ता ओम प्रकाश लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों और अधिवक्ता समुदाय से जुड़े रहे हैं। उनकी माता के निधन पर विभिन्न क्षेत्रों के लोग परिवार से संपर्क कर शोक जता रहे हैं।
राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने जताया दुख
उर्मिला देवी के निधन पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार, सुरेश धारी, दिवाकर झा, सहारा सिटी के शशांक गांगुली, टेल्को पटेल समाज के जितेंद्र सिंह, राम प्रवेश, रणधीर और धीरेंद्र कुमार ने अधिवक्ता ओम प्रकाश से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।
इसके अलावा सामाजिक कार्यकर्ता राकेश कुमार मिश्रा, सुनील झा, विष्णुदेव गिरि, नरेंद्र खां, सुबोध शरण और लक्ष्मण प्रसाद सहित अन्य लोगों ने भी शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
READ MORE:JAMSHEDPUR NEWS : ग्रामीण SP शुभम खंडेलवाल ने किया थाना निरीक्षण, दिए निर्देश
5 नवंबर को आदित्यपुर-2 में होगा श्राद्धकर्म
परिवार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, दिवंगत उर्मिला देवी का श्राद्धकर्म आगामी 5 नवंबर 2026 को आदित्यपुर-2 स्थित अधिवक्ता ओम प्रकाश के आवास पर निर्धारित है।
परिजनों, शुभचिंतकों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल मिलने की कामना की है।

