
आदित्यपुर। भारत संस्कार एवं पीएनवीएस श्रमिक निर्माण स्वावलंबी सहयोग समिति की ओर से वार्ड संख्या-17 स्थित राष्ट्रपति पदक से सम्मानित शिक्षिका संध्या प्रधान के आवास पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत रामचंद्र पासवान, विनोद वार्ष्णेय, एसडी प्रसाद, पार्षद डॉ. नथुनी सिंह, अनिल सिंह, कैलाश शाह, मीना देवी, मधु और अनीता ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा तथा लाल बहादुर शास्त्री के ‘जय जवान, जय किसान’ के संदेश को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि दोनों महापुरुषों के विचार आज भी समाज और देश के लिए प्रेरणादायक हैं। उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में कैलाश शाह, प्रमोद गुप्ता, रंजीत दास, केडी सिंह, श्री भट्टाचार्य सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

