
आदित्यपुर। दुर्गा पूजा को लेकर आदित्यपुर में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में आदित्यपुर-2 के मार्ग संख्या 31-32 स्थित श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति, भगवती संघ के पूजा पंडाल का शुक्रवार की शाम विधिवत उद्घाटन किया गया। जामताड़ा के सेवानिवृत्त उपायुक्त गणेश कुमार ने फीता काटकर पंडाल का उद्घाटन किया।
वर्ष 2008 से लगातार हो रहा दुर्गा पूजा का आयोजन
भगवती संघ की ओर से वर्ष 2008 से प्रतिवर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी समिति ने मां दुर्गा की आराधना के लिए पूजा पंडाल तैयार कराया है। उद्घाटन के साथ ही श्रद्धालुओं के लिए पंडाल के द्वार खोल दिए गए।
समिति के सदस्यों के सामूहिक प्रयास से आयोजित यह पूजा समारोह स्थानीय लोगों की धार्मिक आस्था और सामाजिक सहभागिता का केंद्र बना हुआ है।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS: आसंगी बस्ती में दुर्गा पूजा पंडाल का पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने किया उद्घाटन, बोले- बुराई और अत्याचार के अंत का प्रतीक हैं मां दुर्गा
उद्घाटन समारोह में कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित
पंडाल के उद्घाटन अवसर पर भगवती संघ के अध्यक्ष सह अधिवक्ता ओमप्रकाश, महिला नेत्री शारदा देवी, कांग्रेस नेता सुरेश धारी, आदित्यपुर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष डी.एन. ओझा, समिति के संरक्षक एस.के. सवाई, समरेंद्र नाथ तिवारी, रविशंकर पासवान, पर्यावरण अभियंता अमरेश कुमार, अधिवक्ता आकाश कुमार, सुबोध शरण और महेंद्र प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
भगवती संघ का यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का भी प्रतीक है। समिति के सदस्य पूजा समारोह को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

