
सरायकेला


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा आर० आई० टी मंडल द्वारा अध्यक्ष अमितेश अमर के नेतृत्व में श्री श्री राम मंदिर मार्ग संख्या 13+14 स्थित प्रांगण में योग की विभिन्न आसनों का योगाभ्यास किया गया। इस अवसर पर
मुख्य रूप से माननीय महापौर श्री विनोद श्रीवास्तव, सरायकेला विधानसभा पूर्व प्रत्याशी सह अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री गणेश महाली, भाजपा जिला मीडिया सहप्रभारी श्री ललन शुक्ला, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री कृष्णा प्रधान, एस सी मोर्चा जिला प्रभारी ब्रह्मानंद झा, उपस्थित हुए।
साथ ही भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक विशाल, व मिंटू पांडे, पूर्व मंडल अध्यक्ष विष्णु नारायण सिंह, संयोजक राजेश नाग, मंत्री अमित सिंह, मीडिया प्रभारी धीरज मिश्रा, सोशल मीडिया प्रभारी अजय मिश्रा, भाजयुमो जिला सोशल मीडिया प्रभारी अभिलाष मिश्रा, मंटू उपाध्याय थे।

