
जगन्नाथपर। आप अपने परिवार के लिए अनमोल है, आप सुरक्षित आपका परिवार सुरक्षित। परिवार को खुशहाल देखने के लिए यातायात नियमो का पालन करे:- था: पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जिले में आये दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाने के लिए शनिवार को जग्रनाथपुर थानाक्षेत्र के विभिन्न स्थानो पर थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिसमें मुख्य रूप से मास्क हेलमेट, ओवरलोड, ओवरस्पीड व डिक्की की जांच की गई।


ज्ञात हो आये दिन बाइक चालको द्वारा बाइकों में दो व तीन सवारी बैठाकर तेज़ गति से मोटरसाइकिल चलया जाता है. जो की सड़क हादसा होने का मुख्य कारण बन जाता है. ओर हेलमेट नही लगाने के कारण चालक व सवार को अपनी जान गवानी पड़ती है, इन सभी मामला को देखते हुए शनिवार को जगन्नाथपुर थाना प्रभारी मधुसुदन मोदक ने अपने साथ परि0पु0अ0नि0 निर्भय कुमार, सअनि तारकनाथ सिंह, रविकिशोर तिवारी, हवलदार जोगेश्वर प्रसाद मेहता व पुलिसकर्मियों को साथ लेकर जगन्नाथपुर बाज़ार चौक, कोलाइसाई मोड मुख्य सड़क पर एवं जगन्नाथपुर अनुमण्डल कार्यालय के पास सघन वाहन जाँच अभियान चलाकर बिना मास्क, बिना हेलमेट, ओवरलोड, ओवर स्पीड एवं गाडियो की डिक्कीयो की जांच किया और बिना मास्क व बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चालकों का जुर्माना हेतु चालान काटा गया तथा वैसे मोटरसाइकिल चालको को चेतावनी व हिदायत देकर छोड़ दिया गया जो हेलमेट हाथ या गाड़ी में लटकाए हुए थे पर पहने हुए नही थे।
थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने कहा कि आप अपने परिवार के लिए अनमोल है, आप सुरक्षित तो आपका परिवार सुरक्षित। आप अपने परिवार को खुशहाल देखने के लिए कृप्या यातायात के नियमों का पालन अवश्य करे। आपके बच्चे व आपके परिवार आपका घर में सकुशल वापसी का प्रतिक्षा करतें है. इसलिए आप सुरक्षा की दृष्टि से हेलमेट पहनिये, मास्क लगाइये, ओवरलोड व ओवर स्पीड में मत चलिए, शराब का सेवन कर कोई भी वाहन न चलाये, गाड़ी रोककर मोबाइल का प्रयोग करे।

