Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Aaj Ka Rashifal:08 सितम्बर 2026 मंगलवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ
Breaking News

Aaj Ka Rashifal:08 सितम्बर 2026 मंगलवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

BJNN DeskBy BJNN DeskSeptember 9, 2026No Comments10 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

08 सितम्बर 2026 मंगलवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के सा

माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र
जन्मकुंडली, वास्तुदोष, ज्योतिष समाधान
सम्पर्क – 9934174432
[email protected]

 

आज का पंचांग
—————

 

दिनांक – 08 सितम्बर 2026
दिन – मंगलवार
विक्रम संवत् – 2083
अयन – दक्षिणायण
ऋतु – शरद
मास – भाद्रपद
पक्ष – कृष्ण
तिथि – द्वादशी दोपहर 02:42 तत्पश्चात् त्रयोदशी
नक्षत्र -‌ पुष्य दोपहर 04:39 तत्पश्चात् अश्लेशा
राहुकाल – दोपहर 02:52 से शाम 04:26
पंचक – नहीं है
भद्रा – नहीं है
सूर्योदय – 05:31
सूर्यास्त – 05:51
दिशा शूल – उत्तर दिशा में
दोष परिहार – गुड खाकर यात्रा करें

आज का विशेष
—————-

 

सनातन धर्म की पौराणिक कथाओं में शेषनाग को भगवान विष्णु का अनंत सेवक और परम भक्त माना गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान विष्णु जब-जब धरती पर अवतार लेते हैं, तब-तब शेषनाग भी उनके साथ क्यों आते हैं?

मान्यता है कि सृष्टि की रचना के समय नागों में अनंत शेष सबसे तेजस्वी और तपस्वी थे। अन्य नाग जहाँ शक्ति और वैभव की इच्छा रखते थे, वहीं शेषनाग ने सांसारिक सुखों से दूर होकर भगवान नारायण की कठोर तपस्या की।

उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर ब्रह्मा जी ने उन्हें वरदान मांगने को कहा। शेषनाग ने कहा—

“प्रभु! मुझे न स्वर्ग चाहिए, न राज्य और न ही कोई ऐश्वर्य। मेरी एक ही इच्छा है कि मैं सदैव भगवान नारायण की सेवा करता रहूँ।”

शेषनाग की निस्वार्थ भक्ति से प्रसन्न होकर ब्रह्मा जी ने उन्हें वरदान दिया कि वे पृथ्वी का भार धारण करेंगे और जब-जब भगवान विष्णु धर्म की रक्षा के लिए अवतार लेंगे, तब-तब वे भी उनके साथ अवतार लेकर उनकी सेवा करेंगे।

त्रेता युग में भगवान श्रीराम के अवतार के समय शेषनाग ने लक्ष्मण जी के रूप में जन्म लिया। उन्होंने 14 वर्षों तक अपने बड़े भाई श्रीराम की छाया बनकर सेवा की और हर परिस्थिति में उनका साथ निभाया।

द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण के अवतार के समय शेषनाग बलराम जी के रूप में प्रकट हुए। वे श्रीकृष्ण के बड़े भाई बने और जीवनभर उनके साथ खड़े रहे।

इसीलिए शेषनाग केवल एक दिव्य नाग नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, धैर्य और निष्काम भक्ति के प्रतीक माने जाते हैं। भगवान विष्णु का शेषनाग की शैया पर विश्राम करना भी इसी अटूट संबंध का प्रतीक माना जाता है।

 

॥ ॐ नमो नारायणाय ॥

आज का राशिफल
——————-

 

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपके द्वारा लिए गए निर्णय प्रेमीजनों के साथ राग-द्वेष की भावना पैदा कर सकते हैं। स्वभाव में दिखावे की प्रवृत्ति रहेगी। बेवजह के खर्च आर्थिक समस्या खड़ी कर सकते हैं। आस-पड़ोस के लोगों से भी अहंकार के कारण टकराव हो सकता है। किसी भी गंभीर परिस्थिति से बचने के लिए बुद्धि-विवेक से काम लें। व्यवसाय में बदलाव अथवा निवेश अनुभवी व्यक्ति की सलाह से ही करें। दिन की विपरीत परिस्थितियों में घर के बुजुर्ग सहायक बनेंगे। महिला वर्ग से संबंधों में नीरसता रह सकती है। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बैठाने में कठिनाई आएगी। आर्थिक मामलों के कारण यात्रा करनी पड़ सकती है।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) आज का दिन आपको प्रत्येक क्षेत्र में आनंद की अनुभूति कराएगा। आपके अधिकांश कार्य पहले से निर्धारित रहेंगे, जिससे दुविधा की स्थिति से बचेंगे। व्यवसायी वर्ग कार्यक्षेत्र की गतिविधियों से संतुष्ट रहेगा, हालांकि कुछ समय के लिए सहकर्मियों से नाराजगी के कारण अव्यवस्था हो सकती है। सरकारी कार्यों में निश्चित सफलता मिलेगी, लेकिन पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले किसी अन्य व्यक्ति के कारण अनिश्चित रह सकते हैं। महिलाएं गृहस्थ जीवन की गलतफहमियों को दूर कर वातावरण को खुशहाल बनाएंगी और घर में उनका मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में आस्था तो रहेगी, लेकिन उसके अनुरूप समय नहीं दे पाएंगे।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) आज आप जहां भी रहेंगे, वहां आलस्य और प्रमाद हावी रह सकता है। आर्थिक लाभ की उम्मीद कम रहेगी, लेकिन खर्चों में कमी लाने में सफल होंगे, जिससे धन संबंधी समस्या नहीं बनेगी। दिनचर्या के अधिकांश कार्य परिजनों के सहयोग से पूर्ण हो जाएंगे। दोपहर के बाद किसी आवश्यक कार्य के पूरा होने से राहत मिलेगी। घर की महिलाओं से मामूली बात पर नोकझोंक हो सकती है, फिर भी शांति बनी रहेगी। संतान से मित्रवत व्यवहार रहेगा। रिश्तेदारों से संबंधित कोई अप्रिय समाचार मिलने से कुछ समय के लिए चिंता हो सकती है। संध्या का समय पूरे दिन की अपेक्षा अधिक सुखद रहेगा।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपके स्वभाव में चंचलता अधिक रहेगी और बेकार के विषयों में मन भटक सकता है। हालांकि निकट भविष्य में धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। आज अपनी व्यवहारिकता में कमी न आने दें, इससे लाभदायक संपर्क बनेंगे। परिजनों से व्यर्थ की बातों पर बहस हो सकती है। कार्यक्षेत्र में निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित रह सकती है। आर्थिक मामलों में सफलता पाने के लिए किसी की सहायता लेनी पड़ेगी। दोपहर तक स्वास्थ्य ठीक रहेगा, इसके बाद थकान और शिथिलता महसूस हो सकती है। व्यापार में वर्तमान स्थिति बनाए रखें और आज निवेश करने से बचें। दांपत्य जीवन में समरसता की कमी रह सकती है।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता पाने के लिए जी-जान से प्रयास करेंगे। शुरुआत में कुछ कार्यों में असफलता नजर आ सकती है, लेकिन मध्याह्न के बाद परिश्रम का फल मध्यम ही सही, अवश्य मिलेगा। मन भटकेगा, फिर भी एकाग्र होकर कार्यों में लगे रहें। व्यवसाय में आज जिस योजना पर काम करेंगे, वह निकट भविष्य में धन लाभ करा सकती है। घर और बाहर बड़बोलेपन के कारण सम्मान की हानि हो सकती है, इसलिए आवश्यकता से अधिक बोलने से बचें। घरेलू कार्यों के कारण अतिरिक्त श्रम करना पड़ेगा। महिला वर्ग पारिवारिक संबंधों को जोड़कर रखने में सहायक रहेगा। आर्थिक मामलों को लेकर आज किसी से न उलझें।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आकस्मिक लाभ की संभावनाएं बन रही हैं। जोखिम वाले कार्यों से डर महसूस होगा, लेकिन शीघ्र ही इनके बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति से उधार का व्यवहार न करें, धन डूबने की आशंका है। हालांकि उधारी चुकाने के लिए दिन उत्तम रहेगा। धन लाभ रुक-रुककर होगा और खर्च भी विशेष रहेंगे, फिर भी कई दिनों की आर्थिक जरूरतें पूरी हो सकती हैं। संध्या तक व्यावसायिक कार्यों से निश्चिंत हो सकेंगे। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में तालमेल बैठाने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। अधिकारी वर्ग अकारण नाराज रह सकता है। दांपत्य जीवन में थोड़े उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। मन की कल्पनाएं काफी हद तक साकार होने की संभावना है। आपके विचार भी लोगों को आकर्षित करेंगे। दो पक्षों के विवाद में मध्यस्थता कर सकते हैं। निष्पक्ष निर्णय देने से सम्मान मिलेगा। कार्य-व्यवसाय में प्रारंभिक अड़चनों के बाद आय के साधन सुगम होंगे। कई दिनों से मन में चल रही व्यावसायिक योजना को आज दिशा मिलेगी और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। जोखिम वाले कार्यों में किया गया निवेश भविष्य में लाभदायक रह सकता है। महिलाएं पूजा-पाठ के कार्यों में अधिक व्यस्त रहेंगी, साथ ही अपनी सेहत का ध्यान भी रखें।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज अधिकांश समय परिस्थितियां चिंता-मुक्त रहेंगी। हालांकि भ्रामक खबरों पर सोच-समझकर ही विश्वास करें, अन्यथा जल्दबाजी में लिया गया गलत निर्णय नुकसान करा सकता है। कार्य-व्यवसाय में किसी के बेवजह हस्तक्षेप से दुविधा में पड़ सकते हैं। बुजुर्ग व्यक्ति इससे बाहर निकलने में मददगार साबित होंगे। आज स्वयं के लिए लिए गए निर्णय अधिक प्रभावी रहेंगे। प्रलोभनों से बचकर रहें। धन लाभ जरूरत के अनुसार हो जाएगा। महिला वर्ग किसी काम के बिगड़ने से चिंतित रह सकता है, लेकिन थोड़े अतिरिक्त प्रयास से स्थिति सामान्य हो जाएगी। संतान पर नजर रखना आवश्यक है।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपको विभिन्न प्रकार के कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। मन सामाजिक रूप से अनुचित कार्यों की ओर अधिक आकर्षित रहेगा, जिससे घर में कलह हो सकती है और सामाजिक क्षेत्र में आलोचना भी झेलनी पड़ सकती है। व्यवहार में कटुता एवं स्वार्थ सिद्धि की भावना अधिक रहेगी। अधिकारी वर्ग से काम निकालने के लिए अतिरिक्त प्रयास करना पड़ेगा, फिर भी कार्य सफलता निश्चित नहीं रहेगी। दोपहर के बाद किसी सम्मानित व्यक्ति अथवा महिला के सहयोग से धन लाभ हो सकता है। नए कार्य का आरंभ फिलहाल टालें और पुराने अधूरे कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें, अन्यथा धन की आमद रुक सकती है। घरेलू कार्यों की अनदेखी अशांति का कारण बन सकती है।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज व्यापारी वर्ग को लाभदायक सौदे मिलेंगे। भविष्य की योजनाओं पर धन निवेश करने के साथ बचत भी कर पाएंगे। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा रहने के बावजूद आपके कार्य निर्विघ्न चलते रहेंगे। हालांकि बीच-बीच में सहकर्मियों के कारण थोड़ी असुविधा हो सकती है। धन लाभ आशा के अनुरूप होगा और कार्य के नए क्षेत्र मिलेंगे। मित्रों एवं स्वजनों के साथ धार्मिक यात्रा के योग भी बन रहे हैं। महिला वर्ग स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकता है। थकान अधिक रहने से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है, जिससे घरेलू कार्य अस्त-व्यस्त रहेंगे। संतान का पढ़ाई में मन कम लगेगा।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा, फिर भी कार्यों को बेहतर बनाने का प्रयास अवश्य करें। स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें रह सकती हैं। रक्त संबंधी विकार, जोड़ों अथवा सूजन से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। कार्यों में भी मन कम लगेगा। धन की कमी के कारण मन उदास रह सकता है, लेकिन आज धन से अधिक आपसी संबंधों को महत्व दें। यह भविष्य के लिए लाभदायक और शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक रहेगा। नौकरी-व्यवसाय में लापरवाही के कारण नुकसान हो सकता है, इसलिए अधिक सावधानी बरतें। सामाजिक रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। गृहस्थ जीवन मिश्रित रहेगा। महिलाओं का नरम व्यवहार शांति स्थापित करने में मदद करेगा।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपके मन में अनेक योजनाएं बनती रहेंगी, लेकिन समय अथवा धन की कमी के कारण उन्हें साकार रूप नहीं दे पाएंगे। आर्थिक लाभ के लिए परिश्रम अधिक करना पड़ेगा, फिर भी लाभ सीमित रहेगा। खर्च भी अधिक नहीं होने से एक समस्या कम रहेगी। सरकारी अथवा जमीन से जुड़े कार्यों में आज देरी न करें, अन्यथा वे लंबे समय के लिए टल सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी। कार्यक्षेत्र में मंदी के कारण आर्थिक समस्याओं से मानसिक रूप से विचलित रह सकते हैं। जोखिम वाले कार्यों में निवेश करने पर शुरुआत में हानि, लेकिन बाद में लाभ मिल सकता है। पारिवारिक वातावरण में पहले की अपेक्षा सुधार होगा।

फेसबुक पेज को फॉलो और लाइक करें
https://www.facebook.com/maanmatngijyotish

व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VbCniG5EawdwzRf8CM3u

फ्री की उम्मीद ना करे ( रविवार छोड़कर)
अपना भुत-भविष्य जानने के लिए और सटीक उपायो के लिए सम्पर्क करे मगर ध्यान रहे ये सेवाएं सशुल्क और पेड़ कंसल्टिंग के तहत है जबकि रविवार को पहले 5 लोहो की कुंडली ओर ज्योतिष सबंधी समस्याएँ की मुफ्त समाधान बताई जाती है।

कुंडली या अन्य जानकारी के लिए अपनी बर्थ डिटेल्स ( जन्म समय, जन्म दिनांक, जन्म स्थान इत्यादी) 9934174432 व्हाट्सएप पर भेजे और अपॉइंटमेंट ले

Whatsapp no 9934174432 पेड अपॉइंटमेंट लेने के लिए पहले व्हाट्सएप्प पर मेसेज करे बाद में ही कॉल करे

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

Adityapur news:कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय में दी श्रद्धांजलि

September 8, 2026

Ranchi News:महिंद्रा ने बढ़ाई वीरो रेंज, नई वीरो 1.1 एक्सएक्सएल सीएनजी और अपग्रेडेड वीरो डीजल लॉन्च

September 8, 2026

Jamshedpur news:एपीआर नायर की पुण्यतिथि पर मानगो में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

September 8, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.