Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » AAJ KA RASHIFAL :01 फरवरी 2025 शनिवार का पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पाण्डेय की जुबानी
Breaking News

AAJ KA RASHIFAL :01 फरवरी 2025 शनिवार का पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पाण्डेय की जुबानी

BJNN DeskBy BJNN DeskFebruary 1, 2025No Comments9 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

दिनांक – 01 फरवरी 2025
दिन – शनिवार
विक्रम संवत् – 2081
अयन – उत्तरायण
ऋतु – शिशिर
मास – माघ
पक्ष – शुक्ल
तिथि – तृतीया सुबह 11:38 तक तत्पश्चात चतुर्थी
नक्षत्र – पूर्व भाद्रपद रात्रि 02:33 फरवरी 02 तक, तत्पश्चात उत्तर भाद्रपद
राहु काल – प्रातः 10:06 से प्रातः 11:30 तक
सूर्योदय – 07:24
सूर्यास्त – 06:21
दिशा शूल – पूर्व दिशा में

 

सम्पर्क:-
पं कुंतलेश पाण्डेय
कॉल/व्हाट्सएप:-8877674432

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। मध्यान तक शारीरिक एवं मानसिक रूप से थकान रहेगी। कार्य व्यवसाय में परिस्थिति अनुकूल बनने पर भी कार्यो को सिरे नहीं चढ़ा पाएंगे आँखों के सामने हानि होगी परन्तु नियंत्रण नहीं रहने पर कुछ नहीं कर पाएंगे विचारो की संकीर्णता लाभ में बाधक बनेगी। विपरीत लिंगीय के मोह में फंस कर समय बर्बाद करेंगे। अकस्मात बेमन से यात्रा करनी भी पड़ सकती है। दोपहर बाद परेशानी एवं विविध बाधाओं में कमी आने से राहत मिलेगी सर आने से पहले ही कार्यो को पूर्ण करने में जुट जाएं संध्या तक अधूरे कार्य पूर्ण होने से धन की आवक होने लगेगी। सामाजिक क्षेत्र में ख्याति बढ़ेगी। नौकरी वाले जातक आज आराम के मूड में रहेंगे। संध्या बाद सेहत सामान्य बनेगी मनोरंजन के मूड में रहेंगे पर वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज भी परिस्थितियां आपके पक्ष में रहने वाली है। दिन के पूर्वार्ध में दिनचार्य किसी अन्य के कारण प्रभावित होगी अपने कार्यो में विलंब होगा मध्यान बाद कार्य व्यवसाय में पहले लाभ होगा परन्तु बाद में लापरवाही के कारण अव्यवस्था बनेगी जिसे सुधारने में थोड़ा समय लगेगा।व्यस्तता आज भी अधिक रहेगी लेकिन आज खुल कर निर्णय ले सकेंगे। धन लाभ प्रचुर मात्रा में होगा परन्तु व्यर्थ के खर्च रहने से बचत मुश्किल से ही कर पाएंगे।
आपके विचारों में प्रखरता रहने से मान मिलेगा लेकिन घर से बाहर ही। धार्मिक विषय के गूढ़ रहस्यों में रूचि लेंगे। देवयात्रा के योग भी है। दान-पुण्य करेंगे। सामाजिक रूप से भी आपकी छवि सशक्त बनेगी। घरेलु खर्च भी रहेंगे छूट पुट नोकझोंक होने पर भी आज घर मे ही आनंद आएगा।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका स्वभाव थोड़े थोड़े अंतराल पर बदलता रहेगा। आज आपको पुरानी किसी गलती के सार्वजनिक होने पर अपमानित होना पड़ेगा भाग्य का साथ आज कम रहेगा घर एवं बाहर मनमानी करने पर बाद में पछताना ना पड़े इससे पहले ही मौज शौक की भावना त्याग स्वभाव में गंभीरता लाये अन्यथा घर के बड़े लोग माफ करने के पक्ष में नही रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर आपका स्वभाव अत्यंत स्वार्थी रहेगा लाभ होने पर ही अन्य लोगो को मान देंगे अन्यथा नही सहकर्मियो से भी छोटी छोटी बातों पर उलझ माहौल खराब करेंगे वर्जित कार्यो से लाभ की संभावना अधिक है रुचि भी ऐसे ही कार्यो में अधिक रहेगी। निकट भविष्य में पिता अथवा पैतृक संसाधनों की देखभाल पर खर्च होने की संभावना है। सर्दी संबंधित समस्या हो सकती है।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपकी आशाओं से एक दम विपरीत रहने वाला है। झूठ बोलने की आदत के कारण लोगो का विश्वास खो देंगे। आज आपके ऊपर परिवार वाले भी कम ही विश्वास करेंगे। दिन व्यापारियों के लिए भी लाभ की आशाएं हानि में बदलेगा। पूर्व नियोजित कार्यो के अचानक रुकने एवं अनुबंधों के निरस्त होने से मन में नकारात्मकता बढ़ेगी। क्रोध आवेश में आकर किसी का दिल भी दुखायेंगे बाद में ग्लानि होगी। किसी भी क्षेत्र में निवेश करने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर ले। संध्या के समय जुगाड़ से थोड़ा बहुत धन मिलने पर राहत मिलेगी लेकिन व्यसनों पर खर्च बढेगा। गृहस्थ में कलह रहने के कारण घुटन रहेगी बाहर समय बिताना ज्यादा पसंद करेंगे लेकिन आज बाहर का भी लगभग यही हाल रहेगा।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज दिन का आरंभिक एवं अंतिम भाग आनंद दायक रहेगा मध्यान का समय कार्य व्यवसाय में संघर्ष वाला रहेगा फिर भी शांति से व्यतीत हो जाएगा। आज व्यापार क्षेत्र में आये बदलाव से थोड़ी असुविधा होगी लेकिन बाद में लाभ होगा नए अनुबंध मिलेंगे। सरकारी अनुबंध मिलने की सम्भवना भी जगेगी। मध्यान के समय आलस्य अधिक रहने के कारण कार्यो की अनदेखी करेंगे। घर में भी आकस्मिक कोई घटना होने से माहौल गरम हो सकता है परन्तु संध्या तक स्थिति सामान्य हो जायेगी। परिवार में आज एक खर्च पर नियंत्रण करेंगे तो दूसरा खर्च बढ़ेगा। संध्या बाद मनोरंजन के अवसर मिलेंगे परिजनों से स्नेह मिलेगा आपका स्वास्थ्य भी उत्तम बना रहेगा। वाद-विवाद में सफलता मिलेगी लेकिन आज आस पड़ोसियों से सावधान रहें।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन अधिकांश समय आलस्य-प्रमाद रहेगा। कार्यो को भी लापरवाही से करेंगे फिर भी हानि की संभावना आज कम ही है। मध्यान तक काल्पनिक विचार अधिक रहने से वास्तविकता से दूर रहेंगे। उधार धन सम्बंधित व्यवहार के कारण मानसिक चिंता रहेगी जीवन साथी से मामूली बात पर झगड़ा होने की संभावना है। सोच समझ के ही शब्दों का प्रयोग करें।
मध्यान बाद स्थिति अनुकूल रहेगी अधूरे कार्यो को पूर्ण करने के लिए समय उत्तम रहेगा। पुराने रुके कार्य किसी अनुभवी के सहयोग से पूर्ण होने पर धन लाभ होगा आज धन लाभ आकस्मिक एव खर्च भी आकस्मिक ही रहेगा। पारिवारिक व्यवहारों के कारण भी व्यस्तता अधिक रहेगी मन ना होने पर भी परिजनों के दबाव के चलते घरेलू कार्य के लिये समय देना पड़ेगा आज चोरी जैसी घटना भी हो सकती है सतर्क रहें। लोहे के उपकरणों एवं गहरे जल से सावधान रहें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपको क्षमता से अधिक परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी मन इच्छित कार्य ना होने से क्रोध आएगा। सरकारी कार्यो में विलम्ब होंगे कार्यो में बार बार व्यवधान आएंगे। झुंझलाहट में किसी से बुरा बर्ताव करने के कारण मान हानि हो सकती है।
दाम्पत्य जीवन में छोटी सी कलह विकराल रूप ले सकती है। अहम् को त्याग अपनी गलती मान लेने से बड़ी समस्याओं से बच सकते है। मध्यान बाद कि स्थिति इससे विपरीत रहेगी परेशानियों के बाद भी कार्य पर ध्यान लगाए रहेंगे जिससे धन लाभ के प्रयासों में अवश्य सफलता मिलेगी। संध्या के बाद का कुछ समय मौज-शौक की पूर्ति करने में बितायेंगे परन्तु दुर्व्यसनों से बच कर ही रहे अन्यथा धन एवं मान हानि भी हो सकती है। सन्तानो के ऊपर आज विशेष नजर रखें मित्रो के साथ कुछ गड़बड़ कर सकते है।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का आधा दिन शुभ शेष भाग में संघर्ष करना पड़ेगा। प्रातः काल शारीरिक रूप से चुस्त रहेंगे। कार्य क्षेत्र अथवा किसी नजदीकी से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी मन हल्का रहेगा। कार्य क्षेत्र पर कुछ नया करने का मन बनाएंगे। आशा के अनुरूप धन लाभ की सम्भावनाये बनेंगी इंतजार करने के बाद संध्या के आसपास होगा भी। संध्या बाद परिस्थिति विपरीत फल देने लगेंगी। बने बनाये कार्यो में किसी के द्वारा दखल देने से असमंजस की स्थिति बनेगी कार्य को बीच में भी छोड़ना पड़ सकता है निकट भविष्य में धन हानि के योग है इसलिए निवेश से बचें। वाणी का प्रयोग सोच समझ कर करें। परिवार का वातावरण खराब होने पर घर के बुजुर्ग परिजन आपके खिलाफ हो जाएंगे। सेहत संध्या बाद नरम रहेगी।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन साफ सुथरा रहेगा आपके मन मे सम्मान पाने की लालसा रहेगी लेकिन इसके लिये समझौते करना पसंद नही करेंगे फिर भी जहां धन संबंधित मामले आएंगे वहां अपने स्वभाव में परिवर्तन भी लाएंगे। सार्वजनिक क्षेत्र पर आज आपकी पहचान भद्र इंसान जैसी बनेगी लोगो की परेशानी सुलझाने में अपना काम छोड़ कर लगेंगे जिससे बाद में स्वयं को परेशानी भी होगी। कार्य व्यवसाय से आज भाग दौड़ के बाद माध्यम आय प्राप्त होगी। उधारी के व्यवहार अधिक ना करें अन्यथा बाद में आर्थिक समस्या खड़ी होगी। घर मे शांति रहेगी पिता से थोड़ी बहस हो सकती है। संध्या के समय सम्मान तो भरपूर मिलेगा लेकिन आर्थिक मामलों में आश्वाशन से ही काम चलाना पड़ेगा। सेहत ठीक ही रहेगी।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आप धार्मिक क्षेत्र पर निस्वार्थ सेवा देंगे धर्म-कर्म दान-पुण्य की भावना प्रबल रहेगी परन्तु पारिवारिक दृष्टिकोण से आज उदासी ही मिलेगी। कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था अधिक रहने से कार्यो में ठीक से मन नहीं लगेगा मध्यान बाद कम समय में अधिक लाभ कमाने के अवसर मिलेंगे हाथ से ना जाने दें। परिवार में भावनात्मकता अधिक रहने से एक दूसरे के विचारों की कद्र करेंगे घर के बुजुर्ग कुछ बातों को छोड़ आपकी प्रशंसा करेंगे। स्त्री पक्ष का स्नेह मिलेगा। प्रेम-प्रसंगों के कारण मन में बेचैनी रहेगी आज इनसे दूर ही रहे। बाकि सब कार्य एवं व्यवहार यथावत चलते रहेंगे। समय निकाल कर पर्यटन की योजना बनाएंगे। पौरिणीक धार्मिक स्थलों की यात्रा हो सकती है। उगाही से भी धन मिल सकता है।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपको प्रतिकूल परिस्थिति में भी लाभ के अवसर दिलाएगा स्वास्थ्य के हिसाब से भी आज दिन उत्तम रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आपके कार्य प्रणाली से सभी प्रभावित होंगे परन्तु अतिआत्मविश्वास बनते कार्यो में बाधक बन सकता है। नौकरी पेशा जातक कार्य के सिलसिले से यात्रा पर जा सकते है जिसमे सफलता अवश्य मिलेगी। आर्थिक लाभ काफी माथापच्ची के बाद होगा फिर भी उम्मीद से कम और आवश्यकता से अधिक ही होगा। आज आप घर में सुख-सुविधा बढ़ाने पर अधिक जोर देंगे फिर भी अन्य व्यस्तता के चलते पारिवारिक जीवन का आनंद कम ही मिलेगा। व्यर्थ के खर्चो में कमी लाने की आवश्यकता है। लंबी यात्रा थकान भरी लेकिन उत्साहित करेगी।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका आज का दिन शुभ फलदायक रहने वाला है। आज किसी कार्य में विशेष योग्यता होने का फायदा आपको मिलेगा कार्य क्षेत्र पर सम्मान के साथ भाग्य एवं पदोन्नति हो सकती है लेकिन आज आप अपने कार्य के प्रति लापरवाह एवं अन्य के कार्यो में निष्ठां रखेंगे जिससे सम्मान में वृद्धि तो होगी परन्तु आर्थिक हानि भी रहेगी। दोपहर तक बड़े लोगो का नरम व्यवहार रहने से अपनी बात मनवाने में आसानी रहेगी परंतु अवकाश नहीं मिलने से क्रोध बढ़ेगा। मध्यान के बाद स्वास्थ्य नरम रहने से कार्यो की गति धीमी रहेगी फिर भी धन लाभ थोड़ी जोर जबरदस्ती के बाद होता रहेगा। संध्या के समय मनोरंजन के ऊपर खर्च करके मानसिक शान्ति मिलेगी रमणीक स्थलों की यात्रा पर जा सकते है। मायके अथवा ससुराल पक्ष से निकटता का आभास होगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में आपूर्ति विभाग की बड़ी बैठक, अयोग्य राशन कार्ड धारकों पर गिरेगी गाज

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील रैकेट्स स्पोर्ट्स फेस्ट 2026 के दूसरे संस्करण का भव्य समापन, 365 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक संपन्न, चैतन्य भानु ने प्रस्तुत किया लेखा-जोखा

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.