जमशेदपुर के सांसद विद्युत महतो, आदित्यपुर औद्योगिक इकाई के उद्योपतियों एवं पुलिस पदाधिकारियों ने दी भावभीनि श्रद्धांजलि
सरायकेला।
शुक्रवार को मुंबई के फोर्टीज अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने के काऱण सरायकेला के पूर्व एसडीपीओ नरेश कुमार का निधन हो गया. जिसके बाद पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई. शनिवार को हवाई मार्ग से उनका पार्थिव शरीर को पहले रांची उसके बाद सड़क मार्ग से आदित्यपुर स्थित आवास लाया गया जिसके बाद आदित्यपुर थाने में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनार्थ रखा गया. जहां जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, जैप 06 के कमांडेट शैलेन्द्र वर्णवाल ,एसिया के अध्यक्ष इंदर अग्रवाल एसएन ठाकुर समेत कई उद्यमियों एवं समाजसेवियों के अलावा जिले के कई वरीय एवं कनीय पुलिस पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी. इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को पार्वती घाट ले जाया गया जहां उनके पुत्र ने मुखाग्नि दी
