
JAMTARA


कोविड महामारी के बचाव एवं जागरूकता को ले मिडिया कर्मियों को सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में सोमवार को कार्यशाला आयोजित कर जानकारी दी गई। मौके पर मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए विश्व स्वास्थ संगठन के सर्विलेंस मेडिकल ऑफिसर डॉ अमित तिवारी ने कहा कि कोरोना से बचाव में मीडिया का समाज में अहम रोल है। मीडिया को नेगेटिव न्यूज़ करने से बचना चाहिए। कोविड-19 और इसके सुरक्षा के उपाय को मीडिया को प्रमोट करना चाहिए। साथ ही भारत सरकार का igot प्लेटफार्म है। जिसके अंतर्गत कोविड से संबंधित इंट्रीग्रेटेड गवर्मेन्ट ऑनलाइन ट्रेनिंग कोई भी सामान्य लोग ले सकते है।
उन्होंने बताया कि इसके लिए गूगल प्ले स्टोर से diksha app अपने मोबाइल में डाउनलोड करना है। इस ऐप को ओपेन करते ही हेड टीचर ऑफिसियल को सेलेक्ट करना है। इसमें अपना बायोडाटा डालकर खुद को रजिस्टर्ड करे। फिर कोर्स सेलेक्ट करें।आई गोट में मिडियम ऑफ लेंग्वेज, फिर सेलेक्ट और ज्वाइन कोर्स। उसके बाद कोविड जागरूकता से जुड़े हुए कुछ सवाल होंगे उसका उत्तर देना। इस ऑनलाइन ट्रेनिंग के बाद डाउनलोड द सर्टिफिकेट ऑप्शन पर अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड कर लें। मौके पर मुख्य रूप से जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ अजीत दुबे, पत्रकार मनीष वर्णवाल, संतोष कुमार मंडल, पंकज मिश्रा, विष्णु देव राम, दीपक कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


