
निर्देशक जोड़ी राधिका राव और विनय सप्रू की बेहतरीन जोड़ी और अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार, भूषण कुमार की टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत ‘तेरी आंखों में’ के साथ इस साल के लव सांग के लिए एक बार फिर से साथ आ रहे हैं। तीनों ने आखिरी बार चार्टबस्टर ‘याद पिया की आने लागी’ में सहयोग किया था, जिसे यूट्यूब पर 330 मिलियन से अधिक व्यूज मिले थे ।
दर्शन रावल और नेहा कक्कड़ द्वारा गाया गया, दिव्या खोसला कुमार के साथ पर्ल वी पुरी की म्यूजिकल प्रेम कहानी दर्शकों को प्रेम की एक स्पेशल जर्नी के बारे में बताती है, जहां एक रहस्यमय बरसात की रात में दो युवा दिलों का मिलना होता है।
दर्शकों को एक मधुर, सेंटीमेंटल स्टोरी और कभी न भुला सकने वाले म्यूजिक का वादा करते हुए, ‘तेरी आंखों में’ गाने को मनन भारद्वाज ने कम्पोज किया है जिसकी लिरिक्स कुमार ने दी है। सिर्फ इतना ही नहीं यह म्यूजिक वीडियो एक लाजवाब क्रिएटिव कांसेप्ट के साथ भावनाओं की गहराई में उतरने का दावा भी करता है।
डायरेक्टर जोड़ी के लिए भाग्यशाली रही दिव्या खोसला कुमार ने ‘तेरी आंखें में’ गाने के लिए अपने ग्लैमरस साइड पर सबसे अधिक काम किया है। अभिनेत्री ने सभी सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करते हुए 4 दिनों तक मुंबई में इस रोमांटिक गाने की शूटिंग पूरी की।
म्यूजिक के बारे में बात करते हुए राधिका राव-विनय सप्रू की जोड़ी ने कहा, “दिव्या खोसला कुमार के साथ अधिक कहानियों और अधिक गानों को लाना हमेशा ही अद्भुत होता है। नेहा कक्कड़ और दर्शन रावल ने कुमार के गीत और मनन की रचना को जीवंत करने का काम बखूबी किया है। यह उस जादू के बारे में है जो एक रात में सामने आता है और वास्तव में एक विशेष म्यूजिक को पेश करता है।”
दिव्या खोसला कुमार कहती हैं, “याद पिया की आने लगी” गाना एक बहुत बड़ा हिट रहा था और हम उम्मीद करते हैं कि दर्शकों को “तेरी आँखों में” सांग भी खूब पसंद आएगा। रिहल्सल काफी मुश्किल थे और हमने मेरे लुक्स पर भी काफी काम किया जो कि बेहद ग्लैमरस, सोफिस्टिकेटेड और कंटेम्पररी है। यह एक प्योर और मैजिकल लव सांग है, जिसके लिए मैं राधिका और विनय के साथ एक बार फिर से जुड़कर काफी खुश हूं।
इस गाने को लेकर भूषण कुमार कहते हैं, “हम एक और रोमांटिक और उदासीन म्यूजिक के साथ ‘याद पिया की आने लागी’ की विजेता टीम को एक साथ लाने के लिए खुश हैं। ‘तेरी आंखें में’ में एक सुंदर राग, रोचक संगीत और शानदार स्वर है। यह एक बेहद खास प्रेम गीत है और हमें विश्वास है कि दर्शक इसे पसंद करेंगे।
यह लव सांग आज से टी-सीरीज़ के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।



