जामताड़ा:
जामताड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराना कचहरी परिसर के समीप स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा के एटीएम के नजदीक से पुलिस ने छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना पुलिस जामताड़ा द्वारा छापेमारी कर छह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों में पांच जामताड़ा जिला के जबकि एक पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र धनबाद जिले का है। प्रसनजित दां 22, विवेक दा 22, अमित नाग19, दीनबंधु दा 19, संतोष नाग 23 ये सभी अपराधी जामताड़ा थाना के सोनबाद गांव का रहने वाला है। जबकि एक अन्य राकेश दां 22 वर्ष धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी थाना के दलदली गांव का रहने वाला है। साइबर अपराधी प्रसनजीत शातिर साइबर अपराधी है और अपने गैंग के सदस्यों के साथ किसी बड़े साइबर अपराध को अंजाम देने के लिए जमा हुआ था। इसी बीच पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर इन सभी को गिरफ्तार किया गया है।
इस संबंध में साइबर थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधियों की उम्र 19 से 23 वर्ष के बीच है।गिरफ्तार प्रसनजीत पहले भी साइबर अपराध के जुर्म में जेल जा चुका है। उस पर कई साइबर मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने 9 मोबाइल, 19 सिम, 5 एटीएम कार्ड, 3 मोटर साइकिल और 1 लाख रुपए की बैंक जमा पर्ची बरामद किया है।
