Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 40वें एनटीपीसी सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप का हुआ आगाज
खेल-जगत

जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 40वें एनटीपीसी सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप का हुआ आगाज

BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 3, 2021Updated:October 3, 2021No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

टाटा स्टील कर रही राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी, उद्घाटन केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने किया

जमशेदपुर,: जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री  अर्जुन मुंडा ने आज जमशेदपुर में जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के आर्चरी ग्राउंड 40वें एनटीपीसी सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप का औपचारिक उद्घाटन किया।

टाटा स्टील की टाटा आर्चरी एकेडमी की मेजबानी में राष्ट्रीय स्तर की इस चैंपियनशिप का आयोजन भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) द्वारा झारखंड तीरंदाजी संघ के साथ किया जा रहा है।

श्री अर्जुन मुंडा, जो एएआई के अध्यक्ष भी हैं, ने चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए टाटा स्टील को बधाई दी और कहा कि सरकार हर खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और बुनियादी ढांचे, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और कोचों व खिलाड़ियों को हर प्रकार से प्रोत्साहन व सहयोग देने की दिशा में काम कर रही है।

श्री चाणक्य चौधरी, वाइस प्रेसिडेंट कॉर्पोरेट सर्विसेज, टाटा स्टील ने कहा कि टाटा स्टील को इंडियन राउंड, कंपाउंड और रिकर्व के लिए 40वें एनटीपीसी सीनियर नेशनल आर्चरी  चैंपियनशिप की मेजबानी करने पर गर्व है। 4 अक्टूबर 1996 को स्थापित टाटा आर्चरी एकेडमी के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इसकी योजना बनायी गयी थी।’’

श्री चौधरी ने आगे कहा कि झारखंड में तीरंदाजी की अपनी एक विरासत है और इसने दीपिका कुमारी, कोमलिका बारी और अंकिता भकत जैसे कई प्रमुख तीरंदाजों को जन्म दिया है, जिन्होंने हाल ही में वर्ल्ड कप और यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में हम सभी को गौरवान्वित किया। झारखंड में इस आयोजन की मेजबानी से स्थानीय तीरंदाजों को देश भर के सर्वश्रेष्ठ तीरंदाजों के लाइव प्रदर्शन को देखने का अवसर मिलेगा और यह उन्हें प्रेरित करेगी।

उन्होंने कहा कि टाटा स्टील  अर्जुन मुंडा का आभारी है कि उन्होंने झारखंड तीरंदाजी संघ और टाटा स्टील को इस इवेंट की मेजबानी करने और चयनित तीरंदाजों के लिए राष्ट्रीय शिविर आयोजित करने अवसर दिया।

इस अवसर पर श्री प्रमोद चंदूरकर, महासचिव, एएआई,  पार्थ मजूमदार, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक, कोल माइनिंग, एनटीपीसी,  फरजान हीरजी, चीफ प्रोटोकॉल ऐंड स्पोर्ट्स, टाटा स्टील सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

10 दिनों तक चलने वाले इस खेल उत्सव में देश भर के सैकड़ों प्रख्यात तीरंदाज, टीम के अधिकारी, खेल नियामक या प्रोत्साहन बोर्ड, सम्मानित जूरी आदि शामिल होंगे। एक्शन से भरपूर इस इवेंट में इंडियन राउंड, कंपाउंड और रिकर्व नेशनल (मेन व वीमेन) होंगे। सीनियर नेशनल तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें 2-3 अक्टूबर से इंडियन राउंड इवेंट, 5-6 अक्टूबर से कंपाउंड इवेंट और 8-9 अक्टूबर तक रिकर्व (ओलंपिक) इवेंट होगा।

यह सीनियर नेशनल काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी चैंपियनशिप से रिकर्व पुरुष, रिकर्व महिला, कंपाउंड पुरुष और कंपाउंड महिला श्रेणियों में शीर्ष के 16 रैंक धारक जमशेदपुर में 10 और 11 अक्टूबर को होने वाले फाइनल ट्रायल के लिए चुने जायेंगे। यह ढाका में होने वाले एशियाई तीरंदाजी चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम के चयन का आधार होगा।

टाटा स्टील ने हमेशा खेल को जीवन शैली के रूप में बढ़ावा दिया है और इसे अपनी जीवन शैली का एक अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रोत्साहित किया है।

टाटा स्टील ने हमेशा खेल को जीवन शैली के रूप में बढ़ावा दिया है और इसे अपनी जीवन शैली का एक अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रोत्साहित किया है। टाटा स्टील सभी खेल विषयों, जैसे – एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबॉल और निश्चित रूप से, तीरंदाजी में खेल कार्यक्रमों का आयोजन करता है।

टाटा स्टील 4 अक्टूबर, 2021 को स्थानीय युवाओं की देसी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए स्थापित टाटा आर्चरी एकेडमी की रजत जयंती भी मनाएगी। 1996 के बाद से, टाटा आर्चरी एकेडमी ने देश के महान गौरव में योगदान देने के लिए प्रतिभाशाली युवाओं को सफलतापूर्वक प्रशिक्षित और पोषित किया है।

टाटा आर्चरी एकेडमी के 25 साल (रजत जयंती) के जश्न के तहत जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रम :

1) आर्चरी जज सेमिनार 29 और 30 सितंबर

2) सीनियर आर्चरी नेशनल चैंपियनशिप

  • इंडियन राउंड – 2 और 3 अक्टूबर
  • कम्पाउंड –  5 और 5 अक्टूबर
  • रिकर्व –  8 और 9 अक्टूबर

3) 11 और 12 अक्टूबर को फाइनल सेलेक्शन ट्रायल्स

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS:आईएसएसओ (ISSO) नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में मनन अदेसरा का जलवा, जीते गोल्ड और सिल्वर मेडल

September 17, 2026

Jamshedpur News :अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग दिवस पर खिलाड़ियों और कोचों का होगा सम्मान, तैयारियां पूरी

August 25, 2026

Jamshedpur News :ओडिशा नवल टाटा हॉकी HPC की गोलकीपर एंगिल मिंज का बड़ा कमाल! जूनियर एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन

August 10, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.