
जमशेदपुर।

सूबे में मिशन 2019 की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी शनिवार से अपने कार्यकर्ताओं के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर चुनावी गुरों से दक्ष बनाने की दिशा में तैयारियों का शंखनाद करेगी। उक्त शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी के गौरवमयी इतिहास एवं विकास गाथा की जानकारी देते हुए प्रशिक्षक अपना उद्बोधन देंगे। इस दौरान पार्टी के सैद्धांतिक अधिष्ठान, सोशल मीडिया के प्रयोग, पार्टी की विचारधाराओं एवं चुनाव प्रबन्धन की समुचित प्रशिक्षण दी जाएगी। वहीं प्रशिक्षण शिविर दो दिवसीय होगी। जहां कार्यकर्ता देर रात तक प्रशिक्षण ग्रहण करने के पश्चात स्थल पर ही रात्रि विश्राम करने के उपरांत अगले दिन प्रातः जागरण के उपरांत अल्पहार के बाद बौद्धिक ग्रहण करेंगे। उक्त जानकारी प्रदेश चुनाव संचालन समिति के संयोजक सह प्रशिक्षण शिविर के कोल्हान प्रभारी मनोज कुमार सिंह की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कही गयी।
कोल्हान के विधानसभा वार तय प्रशिक्षण शिविर :
- जमशेदपुर महानगर
– जमशेदपुर पूर्वी : 26 एवं 27 अगस्त ( टाउन हॉल, सिदगोड़ा )
– जमशेदपुर पश्चिम : 26 एवं 27 अगस्त (जालाराम धर्मशाला, बिष्टुपुर)
– पोटका : 27 एवं 28 अगस्त (तेतला गेस्ट हाउस, हाता)
– जुगसलाई : 29 एवं 30 अगस्त ( जुगसलाई)
- पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण
– बहरागोड़ा : …….
– घाटशिला : 31अगस्त एवं 01 सितंबर
- चाईबासा
– जगन्नाथपुर : …….
– मँझगांव : 26 एवं 27 अगस्त
– चक्रधरपुर : 27 एवं 28 अगस्त
– मनोहरपुर : 30 एवं 31 अगस्त
– चाईबासा : 02 एवं 03 सितंबर
- सरायकेला-खरसावां
– खरसावां : 26 एवं 27 अगस्त
– सरायकेला : 02 एवं 03 सितंबर
– ईचागढ़ : ……
विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि आगामी चुनावों के मद्देनजर पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा कार्यकर्ताओं को सांगठनिक ममलोननमे दक्ष बनाने की दिशा में प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस क्रम में शनिवार से विधानसभा वार दो-दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन तय हुआ है जिसमें प्रदेश भाजपा के आला नेता बतौर प्रशिक्षक कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बताया कि शनिवार दोपहर से जमशेदपुर पश्चिमी एवं पूर्वी विधानसभा का प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगी जो अगले दिन 27 अगस्त तक चलेगी। पूर्वी विधानसभा के शिविर का उद्घाटन जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो एवं भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार करेंगे। वहीं पश्चिमी विधानसभा के प्रशिक्षण शिविर में बतौर उद्घाटनकर्ता स्थानीय विधायक सह सूबे के मंत्री सरयू राय मौजूद होंगे। पूर्वी विधानसभा के शिविर में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, मिथिलेश सिंह यादव,सत्येंद्र सिंह ( जिला प्रभारी ) कार्यकर्ताओं को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षित करेंगे। वहीं पश्चिमी विधानसभा में सरयू राय, सत्येंद्र सिंह, दिनेश कुमार, विनय सिंह (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ) संबोधित करेंगे। बताया कि आगामी 27 एवं 29 अगस्त से क्रमशः पोटका एवं जुगसलाई विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगी।

