
जमशेदपुर।17 जुलाई

बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट की सुरक्षा की मांग को लेकर पार्वती घाट कमेटी के लोगसोमवार को उपायुक्त से मुलाकात की। इस दौरान कमेटी के लोगो ने उपायुक्त से कहा कि उनके द्वारा कई बार पार्वती के धेराबंदी की मांग की जा रही है। लेकिन आज तक जिला प्रशासन के द्वारा कोई कारगार कदम नही उठाया गया। चाहरदीवारी नही होने के कारण वहा पर हमेशा असामाजित तत्वो का जमावड़ा रहता है।
इस सर्दभ मे कमेटी के वरीय सद्सय इन्दर अग्रवाल ने कहा कि पार्वती घाट की सुरक्षा को लेकर यहा पर दो दिनो से कोई दाह संस्कार का काम नही हो रहा था। उपायुक्त से हमलोगो पार्वती घाट के सुरक्षा के साथ चाहरदीवारी की मांग की । उन्होने हमलोगो को अश्लसान दिया है कि सुरक्षा की व्यवस्था आज से वहा पर कर दी जाएगी। और चाहरदिवारी पर काम भी जल्द शुरु हो जाएगा। उन्होने कहा कि जिला प्रशासन ने हमारी मांग मान ली है मंगलवार से दाहसंस्कार के लिए खोल दिया जाएगा।
गौरतलब है कि बीते शनिवार को पार्वती घाट के मैनेजर की दिनदहाडे उस्तुरा मार कर हत्या कर दी गई थी।इस घटना के बाद सुरक्षा की मांग को लेकर पार्वती घाट प्रबंधन ने घाट को बंद कर दिया था। आज जिला प्रशासन के द्वारा मांग लिए जाने के बाद पार्वती घाट के प्रबंधन कमेटी ने श्मशान घाट को खोलने का निर्णय लिया है

