जमशेदपुर
आनंद मार्ग विजन सेंटर से 10 चयनित मोतियाबिंद रोगियों का पूर्णिमा नेत्रालय में ऑपरेशन कर निशुल्क लेंस लगाया गया
गदरा में आनंद मार्ग के विजन सेंटर में 10 चयनित मोतियाबिंद रोगियों का ऑपरेशन 11 अगस्त को पूर्णिमा नेत्रालय में हुआ*
वैश्विक महामारी कोरोना काल के समय भारत सरकार के गाइडलाइन का पालन करते हुए
आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से निशुल्क नेत्र जांच *एवं मोतियाबिंद निशुल्क ऑपरेशन के लिए विजन सेंटर खोला गया यह विजन सेंटर प्रत्येक बृहस्पतिवार को सुबह 10:00 बजे से 1:00 बजे तक चलेगा कल 12 अगस्त 2021 को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक, स्थान: गदरा आनंद मार्ग आश्रम व आनंद मार्ग प्राइमरी स्कूल (गदरा शिव मंदिर के पास )
