
सिमरी बख्तियारपुर – सोनवर्षा राज एनएच 107 पर पुरानी बाजार के निकट शनिवार मध्य रात्रि दिल्ली से लोजपा नेता का शव लेकर बनमा इटहरी अंतर्गत पहलाम जा रही एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.घटना में एम्बुलेंस में सवार एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया.जबकि आधा दर्जन अन्य लोगो को हल्की चोटे आई.
आधी रात एक बजे हुआ हादसा
जानकारी मुताबिक लोक जनशक्ति पार्टी के दलित सेना के युवा प्रदेश महासचिव रामकुमार पासवान की दिल्ली के लोक नायक हॉस्पिटल मे बीते तीन तारीख की सुबह करीब साढ़े चार बजे मौत हो गई थी.तत्पश्चात उनके परिजनों द्वारा उनके शव को एम्बुलेंस से दिल्ली से सिमरी बख्तियारपुर लाया जा रहा था.इसी क्रम में एम्बुलेंस जैसे ही रात करीब एक बजे पुरानी बाजार के पास पहुंची, एक मोटर साईकिल वाले को साइड देने की वजह से घुप्प कुहासे में सड़क की स्थिति ड्राइवर को पता नही चल पाई और एम्बुलेंस सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी.जिसके बाद जैसे-तैसे सभी लोगों को एम्बुलेंस से निकाला गया.दुर्घटना में पहलाम निवासी विष्णुदेव पासवान के माथे में चोट लग गई जिनका इलाज सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में जारी है.वही अन्य अंगद पासवान, श्याम सुंदर पासवान, ब्रह्मदेव पासवान, ललन पासवान, सनोज पासवान, श्याम सुंदर पासवान सहित मृतक के पुत्र आशीष कुमार को हल्की चोटे आई जिनका प्राथमिक उपचार कर अस्पताल से छुट्टी मिल गयी।



