
टेम्पू व ट्रक में नही हुई थी ठोकर,टेम्पू से गिरने पर ट्रक की चपेट में आया था राजेश
ट्रक हुआ ट्रेश,टेम्पू चालक संदेह के घेरे में,सहपाठी कर रहे है अनुसंधान में अहसहयोग
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती ।
गत सोमवार को सिमरी बख्तियारपुर-सहरसा पथ के कस्तुरबा विधालय के समीप सड़क हादसे का शिकार हुआ कोचिंग पढ़ने टेम्पू से जा रहे इंटरमिडिएट का छात्र राजेश कुमार की मौत के मामले में नया मोड़ पुलिस अनुसंधान के क्रम में आया है।
अबतक के अनुसंधान में यह तत्थ सामने आया है की ट्रक व टेम्पू में ठोकर नही लगी थी। बख्तियारपुर थानाध्यक्ष उमाशंकर कामत की माने तो पुलिस ने अबतक के अनुसंधान में यह पाया है की मृतक छात्र की मौत लाहपरवाही की वजह से हुआ है। इस लाहपरवाही का दोषी कौन है यह अनुसंधान चल रहा है।वही थानाध्यक्ष ने बताया की ट्रक का ट्रेश कर लिया गया है ट्रक में क्या समान लदा था ट्रक कहा की थी कहां खाली की गई इस बात की जानकारी मिल गई है जल्द ट्रक व ड्राईवर की खोज कर ली जायेगी। वही हादसे के समय मृतक छात्र राजेश के साथ टेम्पू में यात्रा कर रहे करीब आधा दर्जन से अधिक छात्रों से पुलिस पुछताछ कर बयान ले रही है। वुधवार सहपाठी छात्र रविन्द्र कुमार ने अपने बयान में कहा है कि सोमवार को मृतक छात्र राजेश के अलावे सात छात्र सिमरी बख्तियारपुर से आजाद नगर के एक टेम्पू लेकर करीब सुबह पौने सात बजे सहरसा के लिये चले ड्राईवर के आजू बाजू दो-दो छात्र चार छात्र बीच में बैठकर चले, ड्राईवर के दाहिने बगल में राजेश बैठा था करीब 15 मिनट बाद घटनास्थल के समीप जब टेम्पू पहुंची तो सड़क के बांये तरफ से एक टेम्पू पूर्व से खड़ी थी आगे से ट्रक आ रहा था टेम्पू ड्राईवर ने ट्रक को देखा तो उसने टेम्पू को बांये ओर मोड़ा इसी क्रम में राजेश सड़क पर दाहिने की ओर सड़क पर गिर गया इसी बीच ट्रक की चपेट में आ गया।ट्रक ने राजेश को कुचलते हुये आगे निकल गया।सहपाठी रविन्द्र कुमार ने कहा की कुछ साथी ने तुरंत उसी टेम्पू से ट्रक का पीछा किया कुछ छात्र वही रह गया ट्रक का पीछा करते हुये पुरानी बाजार तक वो छात्र सब आया लेकिन ट्रक का पता नही चल सका। इस कांड के अनुसंधान कर्ता अनि राजेन्द्र सिंह ने बताया की अगर छात्र लोग पहले ही घटना की सच्चाई बता देते तो अबतक इस का का उद्भेदन कर ली गई होती हलांकि इस हादसे में ओटो चालक की लाहपरवाही भी सामने आया रही है चालक ने क्षमता से अधिक छात्रों को टेम्पू में बैठाया। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। घटना के बाद से टेम्पू चालक टेम्पू लेकर फरार है।


