
सिमरी बख्तियारपुर,सहरसा, ब्रजेश भारती ।
21 जनवरी को शराब बन्दी को लेकर आहुत मानव श्रृंखला कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंगलवार क सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड मुख्यालय में जागरूकता के साथ साइकिल रैली निकाला गया। इस साईकिल रैली में प्रखंड के विभिन्न विधालयों के बच्चों ने लिया भाग ! प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदा कुमारी,पीओ मनरेगा विभेष आनंद ने इस साईकिल रैली को हरि झंडी दिखा प्रखंड मुख्यालय से रवाना किया, साईकिल रैली मुख्यालय से होतो हुये रानी बाग,रंगिनिया,पहाड़पुर,भटपुरा,भटौनी तक गया !
इस दौरान आयोजित मानव श्रंखला के तहत साईकिल रैली समारोह को सम्बोधित करते हुए बीडीओ इनदोनों पदाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा संकल्पित शराब मुक्त बिहार की सफलता में जनसहयोग की आवश्यकता है। जिसके लिए सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के तहत लोगों में जागरूकता फैलाने का कार्य किया जा रहा है। उसी कड़ी में 21 जनवरी को पूरे बिहार मानव श्रृंखला बनाने का आयोजन किया जाएगा। जो दुनिया की सबसे बड़ी मानव श्रृंखला होगी। यह बिहार के लिए गौरव की बात है। समारोह को प्रारंभिक शिक्षक संध के प्रखंड अध्यक्ष सुर्दशन कुमार गौतम ने सभी शिक्षक से अपील कर कहा की मानव श्रंखला की सफलता को लेकर जागरूक होना जरूरी है। उन्होने कहा कि सरकार द्वारा संकल्पित शराब मुक्त बिहार की सफलता में जनसहयोग की आवश्यकता है। आगामी आयोजित होने वाली मानव श्रृंखला अधिक से अधिक लोगों को भाग लेने की अपील किया। जिससे जिला ही नहीं राज्य में सबसे अच्छी मानव श्रृंखला का निर्माण कर सके । इस अवसर पर कई गणमान्य लोग उपस्थित थे !


