
मैगा ब्लाक से रेल यातायात प्रभावित,यात्री रहें हलकान
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती ।
पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत सहरसा-मानसी रेलखंड के सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर मंगलवार को फुट ओवर ब्रिज का गार्डर चढ़ाया गया। गार्डर चढ़ाने के लिये इस रेसखंड पर करीब दो सिफ्टों में 4:30 घंटों तक मैगा ब्लाक लिया गया ।जिसकी वजह से कई घण्टो तक रेल यातायात प्रभावित रही। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह दस बजकर 55 मिनट पर ब्लॉक की शुरुआत हुई।जिसमे दो क्रेनों की सहायता से गार्डर को चढ़ाया जाना शुरू हुआ.इस कार्य में मजदूरों को भी लगाया गया।करीब 62 टन वजन के दो गार्डर चढ़ाने के लिए पहला ब्लॉक सुबह दस बजकर 55 मिनट से एक बजकर पच्चीस मिनट तक रहा।वही दूसरा ब्लॉक दोपहर दो बजकर पचास मिनट से तीन बजकर पचास मिनट तक रहा.इधर, ब्लॉक की वजह से कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशन पर खड़ी रही.13163 सियालदह -सहरसा हाटे बजारे एक्सप्रेस ब्लॉक की वजह से एक घण्टा बीस मिनट की देरी से दोपहर एक बजकर चालीस मिनट पर सहरसा पहुंची.वही 55560 समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर एक घण्टा तीस मिनट लेट सहरसा पहुंची।
यहां बताते चले कि सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन का सौन्द्रर्यकरण का कार्य चल रहा है जिसमें प्लेटफार्म एक और दो का निर्माण व फुटओभबर ब्रिज का निर्माण होना है,एक नंबर प्लेटफार्म का कार्य तो लगभग पूर्ण हो चुका है वही दो नंबर प्लेटफार्म का कार्य प्रगति पर है साथ ही फुटओभबर ब्रिज का कार्य अभी चल रहा है इसी कार्य के तहत मंगलवार को ब्रिज का गार्डर चढ़ाया गया जिसके लिये उपरोक्त मैगा ब्लाक लिया गया।
फोटो:-


