
हथियारबंद दबंगों ने घरों के समानों को लुट किया,घरों को किया आग के हवाले
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती ।
सहरसा जिले के सलखुआ प्रखंड स्थित पूर्वी कोसी तटबन्ध के अंदर चिड़ैया ओपी के समीप गुरुवार रात्रि हथियारबंद दबंगों ने ढ़ेड सौ महादलित परिवारों के घरों को उजाड़ कर लुटपाट कर सभी समानों को ट्रेक्टर पर लाद खाली पड़े घरों को आग के हवाले कर दिया। घटना की सुचना मिलने पर बख्तियारपुर सर्किल क्षेत्र के प्रशासनिक महकमा घटना स्थल पहुंच मामले की तहकिकात शुरु कर दिया है। इस घटना के संबंध में बताया जाता है की गुरुवार देर रात्रि चिड़ैया ओपी से आधा किलोमीटर की दुरी पर अवस्थित मूरतीया बहियार में सैकड़ो की संख्या में पहुंचे दबंगो ने बंदूक की नोक पर महादलितों को पहले घर से बाहर कर दिया और उसके बाद घरों में आग लगा दी। इस बात का विरोध महादलितों द्वारा करने पर हथियारों के बट व कुंदे से जम कर पिटाई कर दी।दबंगों का कहर यहा भी नही रूका इस दौरान दबंगों ने घर में रखे सभी सामानों को ट्रैक्टर पर लाद अपने साथ ले गये। इस वारदात का शिकार महादलित बिंदो देवी,गीता देवी,हिरा देवी,मीरा देवी आदि ने बताया कि सैकड़ो की संख्या में हथियार लहराते हुए अपराधी बीती रात आये, उस वक्त हम सभी सो रहे थे कि अचानक आकर घर उजाड़ने लगे और जब तक हम कुछ समझ पाते लगभग डेढ़ सौ घरों को उजाड़ दिया और दर्जनों घरों में आग लगा दी।वही घटना की सूचना पर चिड़ैया ओपी के अवर निरीक्षक सुनील यादव दलबल के साथ पहुँच कर घटनास्थल का जायजा लिया। इस घटना के बाद पूरे टोले में भय का माहौल व्याप्त है।टोले के सभी पुरुष टोला छोड़ सलखुआ चले गये है।वही शुक्रवार दोपहर बख्तियारपुर थाना के इंस्पेक्टर आर के शरण, चिड़ैया ओपी प्रभारी राजीव लाल पंडित आदि घटनास्थल पर पहुँच मामले की तहकीकात की।वही देर शाम घटनास्थल पर पहुंचे सलखुआ अंचलाधिकारी संजय कुमार महतो ने बताया कि जमीन बिहार सरकार की है, जिस पर दबंगों जमीन हथियाने के उद्देश्य से इस वारदात को अंजाम दिया गया।
फोटो –


