
गम्हरिया।


राज्य सरकार द्वारा सीएनटी-एसपीटी एक्ट संसोधन बिल को स्थगित करने को लेकर जिला व नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को गम्हरिया लाल बिल्डिंग चैक सें सद्भावना रैली निकाली गई। सह रैली विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए छोटा गम्हरिया दूर्गापूजा मैदान पहुँचकर सम्पन्न हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर पटाखे भी फोड़े गए। रैली का नेतृत्व करते हुए जिलाध्यक्ष देबू चटर्जी ने बताया कि कांग्रेस के आन्दोलन का ही परिणाम है कि सरकार को इस बिल को स्थगित करना पड़ा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष फूलकांत झा, नगर अध्यक्ष अवधेश सिंह, उपाध्यक्ष ब्रजेश सिंह, एससी/एसटी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रीतिका मुखी, युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुमित कुमासर, रवि शर्मा, केपी तिवारी, राज कुमार सिंह, गुंजन सिंह समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

