
चांडिल : पतंजलि योग समिति नीमडीह इकाई द्वारा गुरु पुर्णिमा के पावन अवसर पर रघुनाथपुर स्थित मुकुंद मेमोरियल पब्लिक स्कुल में रविवार की प्रातः गुरु सम्मान समारोह आयोजित की. समारोह का उदघाटन उच्च विद्यालय रघुनाथपुर के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक जगत नारायण मिश्रा, पतंजलि योग समिति के सरायकेला-खरसवां जिला प्रचारक बंक बिहारी महतो व शिक्षकगण संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर उपस्थित सभी शिक्षकों को समिति की ओर से अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. योग प्रचारक बंक बिहारी महतो ने अपने संबोधन में कहा कि परमपूज्य रामदेव बाबा का सपना है संस्कारयुक्त स्वस्थ भारत निर्माण के लिए सभी आयुवर्ग में व्यापक रुप से योग विज्ञान से प्राप्त होने वाले लाभ का प्रचार किया जाय. उन्होने कहा कि आत्म परिवर्तन से व्यवस्था परिवर्तन होगी और आध्यात्मिक व आर्थिक संपन्न राष्ट्र का निर्माण होगा. नियमित योग, आसन व प्राणायम से आत्म परिवर्तन निश्चित है. मौके पर उपस्थित शिक्षक समुदाय को श्री महतो द्वारा योग, आसन व प्राणायम का विधि व लाभ से अवगत कराया. समारोह संचालन राजु मिश्रा व धन्यवाद ज्ञापन पतंजलि योग समिति के नीमडीह प्रभारी आलोक कुमार आलोक ने दिया. इस अवसर पर जिला युवा प्रभारी अमलेश कुमार महतो, भारत स्वाभिमान नीमडीह प्रभारी घनश्याम महतो, किसान पंचायत प्रभारी संजीव रजक, महिला प्रभारी रेणुका यादव व तापसी महतो, सुचांद महतो, अरविंद कुमार, रविन्द्र नाथ गोराई, दीनबंधु महतो, बनबिहारी सिंह, जयदेव महतो, सुसेन चन्द्र गोराई, रामकमल माछुआ, परिक्षित महतो, बासुदेव महतो, दीपक कुमार महतो, कमलाकांत मंडल, रंजीत दास, राकेश चंद, भजहरि चंद आदि उपस्थित थे.


