
गम्हरिया।


जन सेवा समिति के आग्रह पर सांसद बनने के बाद पहली बार कान्ड्रा पहुँचे लक्ष्मण गिलुवा ने क्लब परिसर में आम जनता की सुधी ली और उनकी फरियाद सुनी। इस दौरान कान्ड्रा स्टेशन पर मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की समिति की मांग पर सांसद ने आगामी 16 अगस्त को समिति के प्रतिनिधिमंडल को चक्रधरपुर आने का आमंत्रण किया जिसे लेकर वे डीआरएम से वार्ता करेंगे। उसी दिन वूे कान्ड्रा की स्थानीय समस्याओं पर सांसद स्तर से समाधान किए जाने वाले विन्दुओं पर विचार करके संबंधित विभाग को निर्देश भी जारी करेंगे। सांसद चुने जाने के करीब 38 माह बाद पहली बार जसेस के आग्रह पर कान्ड्रा पहुँचे सांसद ने कान्ड्रा बाजार और रेलवे स्टेशन का संक्षिप्त दौरा भी किया और आम जनों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना। इस मौके पर समिति के सदस्यों द्वारा सांसद लक्ष्मण गिलुवा, भाजपा जिला महामंत्री गणेश माहली, सांसद प्रतिनिधि हरेकृष्ण प्रधान आदि को पुष्प् गुच्छ प्रदान कर अभिनन्दन किया गया। इस मोके पर समिति के सदस्य रश्मि साहू, गीता देवी, अनिता शुक्ला, अनिल कुमार सिंह, आरएन महतो, लाला महतो, डाॅ0 संतोष सिंह, सूर्यप्रकाश आनन्द, धर्मेन्द्र गोराई, नवकांत गोप, श्विनाथ लायक, लुनका लोहार, उमेश महतो, सतीश कुमार, मंटू कुम्हार समेत सभी सदस्य उपस्थित थें।

