
सुदेश कुमार
सरायकेला।


उपायुक्त छवी रंजन द्वारा चांडिल डैम में कैच कल्चर द्वारा मछली पालन का औचक निरीक्षण किया । उपायुक्त ने कहा की चांडिल डैम से विस्थापितों के लिए स्वरोजगार की असीम संभावना है । वर्त्तमान मत्सस्य पालन के दिशा में चांडिल झारखण्ड में स्थान रखता है । उपायुक्त मछली पालन के साथ साथ पर्यटन के दिशा में विकास करने की वात कही । समिति को जल्द ही मोटर वोट जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध करायेगी । अगले सिजन में डैम में नये वोट पर पर्यटकों को आनन्द उठायेंगे । इस मौके पर अनुमण्डल पदाधिकारी भगीरथ प्रसाद, चांडिल बीडीओ प्रदीप भगत, सीओ सुनिल कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी अरूप कुमार चौधरी, विस्थापित मत्स्य जीवि सहकारिकता समिति के अध्यक्ष नरायण गोप, किरण बीर आदी उपस्थित थे ।

