
सरायकेला(चाण्डिल)।


श्री श्री सार्वजनिक गणेश पूजा कमिटि अजाद बस्ती कांड्रा द्वारा आयोजित गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन शुक्रवार को को सुबह सरायकेला विधायक माननीय श्री चम्पाई सोरेन ने किया। साथ ही विधानसभा क्षेत्र वासियों पर कृपा बनाए रखने के लिए भगवान गणेश की पूजा-अर्चना भी की। मौके पर विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए वह हर संभव प्रयास करते रहेंगे । इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि राम दास टुडू पूर्व प्रमुख, रंजीत प्रधान जिला अध्यक्ष, अतिथि के रुप में कृष्णा बास्के,राम हासदा,अमृत महतो,उत्तम मंडल उपस्थित थे । तथा धन्यवाद ज्ञापन पूर्व सांसद प्रतिनिधि प्रकाश कुमार राजू ने किया और इस कमिटि में मुख्य रूप से पूजा कमिटि के अध्यक्ष विनोद मंडल,उपाध्यक्ष भीम दास, सचिव एकांततो मंडल, संचालन रंजीत प्रमाणिक, तथा सुनील मंडल उपस्थित थे ।

