
गम्हरिया


कान्ड्रा पंचायत अन्तर्गत धातकीडीह के ग्रामीणों द्वारा उपायुक्त को ाापन सौंपकर गम्हरिया की सीडीपीओ पर बगैर किसी आरोप के ही निजी स्वार्थ के कारण आँगनबाड़ी सेविका को चयनमुक्त करने का आरोप लगाया है। करीब सैंकड़ों ग्रामीणों द्वारा हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन में बताया गया है कि धातकीडीह आँगनबाड़ी केन्द्र संख्या 236 की सेविका अर्चना देवी महतो द्वारा विगत करीब दस वर्षों से अच्छे ढ़ेग से केन्द्र चलाया जा रहा है। परंतु सीडीपीओ द्वारा बिना किसी कारण के निजी स्वार्थ में उसे चयनमुकत कर नया सेविका का चयन कराया जा रहा है। बताया गया है कि बगैर ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनके द्वारा नए सेविका का चयन किया जाना नियम के विरुद्ध है। ग्रामीणों ने मामले की जाँच कर सीडीपीओ पर कार्रवाई करने तथा सेविका अर्चना देवी महतो को बनाए रखने की मांग किया है। ज्ञापन की प्रतिलिपि जिप सदस्य सुधीर महतो तथा स्थानीय मुखिया को भी दी गई है।

