
गम्हरिया
’’गणपति बप्पा मोर्या…..अगले बरस तु जल्दी आना’’ उदघोष के साथ गीतों पर झुमते-नाचते महिला, पुरूष व बच्चों ने नगरकोट गणेश पूजा कमूेटी का प्रतिमा विसर्जित किया। इससे पूर्व क्लब हाउस में भंडारा में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके आयोजन में समिति के अध्यक्ष सुधाकर राव, शेखर राव, पीके सिंह, डी0 सिनू, सुब्रमन्यम, सी0 सिनू, अनिया, जी0 सिनू, श्यामला, स्वाति, श्रीकांत शर्मा समेत सभी सदस्यों का योगदान रहा।


