
सुदेश कुमार
सरायकेला(चांडिल)-20 जुलाई
डैम रोड स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय चांडिल बालक के वर्ग 6 बी की छात्रा सुमिति मुण्डा उम्र 11 वर्ष अचानक विद्यालय में बेहोस मामले की जांच करने पहूंचे प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी चाण्डिल बलाई लाल पात्र । बुधवार को सुमिता मुण्डा की ईलाज चाण्डिल स्वास्थ्य केन्द्र चाण्डिल में इलाजरत मामले पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी चाण्डिल प्रदीप भगत खबर पर संज्ञान लेते हुये चाण्डिल बीईओ को जांच का निर्देश दिया गया । जांच में प्रक्रिया में ग्रामीण मधुसुदन बनेर्जी, महेन्द्र सिंह सरदार, कैलास लायक, बहादुर कुम्हार,षष्ठी, रूचाप पंचायत के मुखिया घासु मानकी, अशोक दास, विद्यालय के शिक्षक पवित्र कुमार मांझी दिलीप लौहरा, अनिल सिंह एवं अन्य लोग उपस्थित थे । 3 घंटे जांच के दौरान प्रधानाचार्य गलती को स्वीकार किया । बीईओ ने कहा की इस तरह की घटना न हो और शिक्षक मानवता के मदे बच्चों पर निगरानी रखे। श्री पात्र ने शिक्षकों को हिदायत देते हुये कहा की चाण्डिल प्रखण्ड के सभी विद्यालय में स्वास्थ्य केन्द्र एवं स्थानिय थाना नं0 लिखने का आदेश दिया । स्वाथ्य केन्द्र के नं0 के साथ एम्बुलेस की भी सुविधा की वात कही ।

