
गम्हरिया।


स्थानीय घोड़ाबाबा मंदिर में समाजसेवियों की सम्पन्न बैठक में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आगामी 14 अगस्त, सोमवार से दो दिवसीय अखंड हरिकीर्तन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी संतोष सिंह ने किया। बताया गया है कि इस मौके पर जमशेदपुर समेत कइ्र अन्य स्थानों से मंडलियों को आमंत्रित किया गया है। कीर्तन के समापन पर ूंगलवार को भव्य भंडारा का आयोजन भी किया जाएगा। बैठक में विनोद सिंह, सुनील सिंह, अजय सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, अनिल सिंह, कमलेश सिंह, मनोज सिंह समेज कइ्र समाजसेवी उपस्थित थे।

