
चाण्डिल (सरायकेला) ।


श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी कांड्रा बाज़ार की बैठक अशोक प्रसाद गुप्ता के अध्यक्षता में किया गया । बैठक में प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी दूर्गापूजनोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। पूजनोत्सव के सफल आयोजन हेतु कमिटी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष प्रकाश कुमार राजू को चुना गया , सचिव प्रेम चंद्र मार्डी,प्रमोद प्रसाद, मुन्ना मंडल,अरूप मुखर्जी को चुना गया। उपाध्यक्ष देवाशीष महतो, चन्दन देव,संजीत मिश्रा,सुनील मंडल को बनाया गया और कोषाध्यक्ष अमित दे को बनाया गया। सह-कोषाध्यक्ष कृष्ण नारायण गोप,संजु साव,दीपक रजक को बनाया गया । तथा कार्यकारिणी सदस्य महेश कालिंदी, संजय महांति, शिवा गोस्वामी, के दुर्गा राव, रमेश रूहीदास, संतोष मिश्रा ,कर्मु मंडल, संजय हलधर(कालू) ,संजय अग्रवाल राजू प्रसाद, प्रभु प्रसाद शाव, बाबूलाल कालिंदी ,सुबीर महतो, रवि लाल कालंदी काशीनाथ कुम्हार,जितेंन महतो को बनाया गया । प्रेस प्रवक्ता प्रदीप कुमार गुड्डू को बनाया गया और मुख्य संरक्षक में श्री विरेन्द्र सिंह,हरिशंकर वार्ष्णेय,चंडी दे,और प्रदीप दीक्षित उपस्थित थे। संरक्षक के रूप में अशोक गुप्ता,मनोज महतो,हिरालाल अग्रवाल,निर्मल बर्मन,बिन्देश्री भारती,शंकर प्रमाणिक ,दयाल लायक उपस्थित थे । इस मौके पर समिति के कई सदस्य व स्थानीय लोग उपस्थित थे

