
गम्हरिया।


गम्हरिया के मेघराज टावर स्थित आईसीआईसीआई के एटीएम का मंगलवार की सुबह अचालक अलार्म बजने से आसपास के लोगों में अफरा7तफरी का माहौल कायम हो गया। सुचना मिलते ही मौके पर पहुँची आदित्यपुर व गम्हरिया पुलिस द्वारा इसकी जानकारी बैंक प्रबंधक को दी गई। जानकारी मिलने के बाद बैंक प्रबंधक मो शाफिक और प्रबंधक (आॅपरेशन) प्रीति वहाँ पहुँची और अलार्म का तार काटकर उसे बंद किया। बीती रात करीब उेढ़ बजे भी इसी प्रकार अलाम्र का बजना प्रारंभ हो गया। इससे पूर्व बीते रविवार की रात करीब 12 बजे भी इसी प्रकार अलार्म के बजने के बाद सुरक्षाकर्मियों द्वारा बैंक प्रबंधक को इसकी सूचना दी गई थी जिसे बाद में बंद किया गया। इस संबंध में प्रबंधक ने बताया कि एटीएम के अलार्म में तकनीकि खराबी आ गई है जिस कारण अचानक यह बजने लगता है। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को देकर शीघ इसे ठीक कराने की मांग की गई है।

