
पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि तमिलनाडु, मुंबई समेत देश के अन्य स्थानों पर पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम के कई आदिवासी कामगार फंसे हुए हैं। घर वापस आने के लिए लगातार उनके फोन आ रहे हैं।
एक और राज्य सरकार कह रही है कि केंद्र ट्रेन उपलब्ध नहीं करा रहा है। वही केंद्रीय रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल जी से टेलीफोन पर हुई वार्ता में उन्होंने बताया कि आज शाम 6:00 बजे तक झारखंड सरकार से न तो मुंबई और ना ही तमिलनाडु के लिए ट्रेन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव मिला है। जैसे ही प्रस्ताव मिलेगा रेल मंत्रालय से मंजूरी देगा।
मैं राज्य सरकार से इन श्रमिकों को यथाशीघ्र वापस लाने की मांग करता हूं। राज्य सरकार कुछ संवेदनशील बने। भारत सरकार रेल चलाने के लिए तैयार है। राज्य सरकार इस संबंध में केंद्र सरकार को पत्र लिखकर रेल ले और इन्हें तत्काल वापस लाएं ताकि हमारे प्रवासी मजदूर भाई सुरक्षित वापस आ सके। उन्हें पैदल या जान जोखिम में डालकर आना ना पड़े।


