
रांची।

झारखंड के पूर्व डीजीपी नेयाज अहमद का दिल्ली के एस्कॉर्ट्स अस्पताल में निधन हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्हें पटना में दिल का दौरा पड़ा था. इसके बाद उन्हें एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. वह मूल रूप से गिरिडीह जिला के रहने वाले थे और फिलहाल पटना में रह रहे थे. उनके निधन पर झारखंड पुलिस परिवार ने गहरी संवेदना व्यक्त की है.झारखण्ड में नेयाज़ अहमद पुलिस विभाग के कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके. 13 जनवरी 2010 को उन्होंने झारखंड पुलिस प्रमुख(डीजीपी) का पद संभाला था. एक साल से अधिक तक वह डीजीपी के पद पर रहें. 28 फरवरी 2011 को वह रिटायर हुए. वह लंबे समय तक एडीजी व डीजी निगरानी के पद पर पदस्थापित रहें. इस दौरान उन्होंने जेपीएससी नियुक्ति घोटाला, ओलंपिक खेल घोटाला की जांच की थी. अपने कार्यकाल में कोड़ा, एनोस एक्का, कमलेश सिंह मामले की निगरानी नेयाज अहमद ही कर रहे थे. पूर्व डीजीपी बीडी राम के बाद वर्ष 2010 में झारखण्ड पुलिस का मुखिया इन्हें ही बनाया गया था.

