
किशोर कुमार

मधुबनी / बाबुबरही 9 जुलाई।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 69वें स्थापना दिवस के पुनीत अवसर पर नगर मंत्री अशोक कुशवाहा के नेतृत्व में अखिल विद्यार्थी परिषद् नगर इकाई बाबूबरही के द्वारा महाविद्यालय एंव किसान भवन पे वृक्षारोपण किया गया। मौके पर उपस्थित नगर मंत्री अशोक कुशवाहा ने इस आशय की जानकारी देते हुए कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करने हेतु पेड़ लगाना सबसे सरल उपाय है। एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान होता है। अतः यह हमारा कर्तव्य है कि अपने जीवनकाल में अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं। आज इस अभियान के प्रथम दिन विभिन्न जगहों पर लगभग 10 पौधा लगाया गया। इस मौके पर नगर मंत्री -अशोक कुशवाहा
छात्र प्रमुख गोपाल झा, विकास कुमार सिंह, राकेश कुमार, सुनील सिंह, अजय सिंह, रंजन पासवान अजीत झा
कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

