
अजय धारी सिंह

मधुबनी ।
पेट्रोलिम डीलर्स एसोसिएशन की बैठक आज मधुबनी में कई गयी। बैठक में बिहार प्रदेश पेट्रोलिम डीलर्स एसोसिएशन द्वारा आगामी 12 जून को प्रदेश भर के करीब 2400 पैट्रॉल पम्पों द्वारा उठाव और वितरण नहीं करने के फैसले का समर्थं किया। बैठक में जिले के करीब 50 पेट्रोल पंप संचालक ने भाग लिया। बैठक में जिले के सभी पेट्रोल पंपों को 12 जून को बंद रखने की आम सहमति बनी। बैठक को संबोधित करते हुए मधुबनी पेट्रोलिम डीलर्स एसोसिएशन के सचिव राहुल पूर्वे ने कहा कि पेट्रोलिम मंत्रालय को कई बार हमलोगों की तरफ से अपनी दिक्कतों के बारे में विस्तार से बताया गया है। परंतु पेट्रोलिम मंत्रालय एल तरफ निर्णय ले रही है। पेट्रोलिम मंत्रालय द्वारा एकतरफा निर्णय लेने के कारण पेट्रोलिम डीलर्स को न सिर्फ मानसिक परेशानी झेलनी पड़ी है अपितु उन्हें काफी आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा है। पेट्रोलिम मंत्रालय के डेली प्राइसिंग सिस्टम, डीलर्स की कम मार्जिन, होम डिलीवरी इत्यादि मुद्दे के विरोध स्वरूप हमें आगामी 12 जून को एक दिवसीय हड़ताल पर जाने को मजबूर होना पड़ा है। बैठक के बाद शहर में मधुबनी पेट्रोलिम डीलर्स एसोसिएशन द्वारा प्रतिरोध मार्च भी निकला गया। बैठक में बिहार पेट्रोलिम डीलर्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव विनीत टिवरेवाल उर्फ सोनू, मधुबनी पेट्रोलिम डीलर्स एसोसिएशन केके अध्यक्ष आनन्द डोकानिया, उपाध्यक्ष मनीष महासेठ, विजय रंजन, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार झा, एवं सदस्य प्रभाकर झा, देवेंद्र नाहटा, रामलखन यादव, राजेश महतो, नारायण चौधरी, अनिल पंजियार, नागेंद्र कुमार लाल, रंजन राय, जितेंद्र झा उपस्थित थे।

