

अजय धारी सिंह
मधुबनी: जनता दल(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव आज जनता के साथ संवाद कार्यक्रम में सड़क मार्ग से मधुबनी पहुचे। मधुबनी में शरद यादव ने कहा कि हमने राजसु यज्ञ के घोड़े की लगाम पकड़ी और दो तिहाई बहुमत से गठबंधन की सरकार बनी। लोगों ने गठबंधन में विश्वास दिया था। यह एक अमानत थी। इसे बनाने में हमारे साथ-साथ पार्टी के बाहर के लोग भी थे, लालू जी भी थे, नीतीश भी थे। ये जो अमानत है ये सबसे बड़ी…. चुनाव के वादें, मेनिफेस्टो और नेता के चेहरे पर लोग वोट देते हैं। राह और रास्ते पर वोट देते हैं। हम तन्हा निकले हैं।

