
राज कमार झा
मधुबनी.।
झंझारपुर अनुमंडल पदाधिकारी विमल कुमार मंडल ने कहा कि झंझारपुर नगर पंचायत में कुल 65 प्रतिशत लोगो ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शांतिपूर्ण मतदान करने एवं भारी संख्या में लोगो के द्वारा मतदान की प्रक्रिया में भाग लेने के लिए एसडीओ एवं एएसपी निधि रानी ने नगर पंचायत के लोगो का धन्यवाद दिया है। चुनाव नियंत्रण कक्ष से प्वरित जानकारी के अनुसार महिला का प्रतिशत 67 प्रतिशत एवं पुरुषो का प्रतिशत 60 प्रतिशत रहा। महिलाओ की अधिक भगीदारी भी मतदान प्रक्रिया के लिए काफी सुखद माना जा रहा है।।लोग बड़े जोश से मतदान कर रहे है।

