
अजय धारी सिंह
मधुबनी: जिले के बाढ़ ग्रस्त इलाका बेनीपट्टी ब्लॉक में एक प्रसव पीड़ित महिला एनडीआरएफ बोट पर बच्ची को जन्म दिया है। जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, प्रसव पीड़ित महिला हर्जाना खातून, पति- बिलाल अहमद, निवासी- काहारा, बेनीपट्टी (मधुबनी) अपने परिवार के लोगों के साथ एनडीआरएफ बोट से बाढ़ प्रभावित अपने गांव से नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाने के लिए जैसे ही सवार हुई, पीड़ा वेदना से परेशान हो गई।
NDRF के प्रशिक्षित प्रथम उपचारक चिकित्सा कर बचावकर्मियों ने स्थिति को कुशलता से संभाला। उनके देखरेख में महिला ने बोट पर ही बच्ची जन्म दी। जच्चा और बच्चा दोनों स्वास्थ्य बताये जा रहे हैं। महिला को फिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

