
मधुबनी।

नरपतगंज थाना चौक के सामने एनएच् 57 फोरलेन सड़क पर मंगलवार को अनियंत्रित ट्रक ने बुलेट बाइक पर सवार दरोगा को ठोकर मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना घटते ही कोहराम मच गया। पुलिस ने जख्मी दरोगा को इलाज के लिए नरपतगंज पीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखकर उसे बेहतर इलाज हेतु रेफेर कर दिया। जख्मी दरोगा प्रमोद कुमार 2009 बेच का ऑफिसर है और फारबिसगंज थाना में पदस्थापित है। घटना के संदर्भ में जानकारी के अनुसार दरोगा अपने निजी बुलेट संख्या बीआर 32 के 9556 से ज्योहीं थाना के सामने पहुँचा की उल्टे दिशा से आ रही अनियंत्रित ट्रक संख्या एच्आर 55 के 1293 ने जबरदस्त ठोकर मार दी। घटना के बाद दरोगा ट्रक के पहिये के निचे फंस गया। बड़ी मस्सकत कर उसे बाहर निकाला। बताते चले कि रेलवे ओवरब्रिज के पास फोरलेन पर चल रहे काम को लेकर एक तरफ का रास्ता बंद किया हुआ था। दोनो तरफ का परिचालन एक ही सड़क से हो रहा था।

