राजकुमार झा
मधुबनी
शैक्षणिकअराजकता,भ्रष्टाचार,बेरोजगारी के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर इकाई बाबूबरही के द्वारा सदस्यता अभियान का शुभारंभ +2 जेन हाईस्कूल बाबूबरही से किया गया।ये सदस्यता अभियान पूरे देश मे प्रत्येक वर्ष 1 अगस्त से 31अगस्त तक चलाया जाता है। वही छात्र नेता अशोक कुशवाहा ने कहा कि इस वर्ष मधुबनी जिले से बिहार में रिकॉर्ड सदस्य बनाया जाएगा। इस अभियान का शुभारम्भ
नगर मंत्री- अशोक कुशवाहा के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अशोक कुशवाहा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का उद्द्येश्य हमेशा से राष्ट्र निर्माण में अधिक से अधिक भागीदारी हो और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का मुँहतोड़ जवाब देने का रहा है।मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं में छात्र प्रमुख गोपाल झा सहित दर्जन भर कार्यककर्ता थे।प्रथम दिन रोशन कुमार सहित करीब 100 छात्रों ने सदस्यता ग्रहण की।
