
बोकारो।


टाटा स्टील ने आज वेस्ट बोकारो और झरिया डिवीजन के लिए टेरी के सहयोग से ‘द ग्रीन स्कूल प्रोजेक्ट’ का शुभारंभ किया। वेस्ट बोकारो के सभागार में श्रीमति रंजना सिंह ने इस प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया जिसके उपरांत श्री संजय कुमार सिंह, महाप्रबंधक, कोल, टाटा स्टील ने शिक्षकों के प्रशिक्षण हेतु सामग्री का विमोचन डॉ एम एन श्रीधर बाबू, फेलो, पर्यावरण शिक्षा जागरूकता (ईईए), ऊर्जा और संसाधन संस्थान (टेरी); सुश्री नेहा, फेलो, ईईए, टेरी; सुश्री किरण यादव, प्रिंसिपल, टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, घाटोटांड़ सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिती में किया।
टाटा स्टील के ऑपरेशनल एरिया में संचालित स्कूलों में पर्यावरण संबंधी विषयो पर जागरूकता और समझ बढ़ाने के उदेश्य से टेरी क्लासरूम शिक्षण और आउटडोर गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण जागरूकता हेतु सक्रिय है। यह प्रोजेक्ट 15 माह तक स्कूलों में पर्यावरण जागरूकता से संबंधित सालाना गतिविधियों मे शामिल करेगी जिसमें कक्षा 6 से 8 के छात्रों पर विशेष जोर दिया जाएगा। टाटा स्टील के माइनिंग एरिया मे यह दूसरा लांच है। इससे पहले अप्रैल 2017 में इसे जोड़ा में लॉंच किया गया था।
रिड्यूस, रिसाइकल और रियूज के महत्व को रेखांकित करते हुए श्री संजय सिंह ने कहा, “प्रकृति के प्रति हम सभी की एक जिम्मेदारी है और पारिस्थितिकी तंत्र को स्थायी बनाने में हर व्यक्ति को भूमिका निभानी है। विद्यार्थी इस देश के भविष्य हैं और इस संबंध में भी योगदान के लिए उनके पास काफी कुछ है। मुझे विश्वास है कि यह परियोजना शिक्षकों और छात्रों के मन में पर्यावरण संरक्षण की भावना पैदा करेगी” ।
श्री एम एन श्रीधर बाबू ने कहा, “युवाओं के बीच व्यवहारिक परिवर्तन और पर्यावरण की प्रगति के प्रति स्थायी दृष्टिकोण आर्थिक विकास को प्राप्त करने के महत्वपूर्ण पहलू हैं।” वहीं सुश्री नेहा ने छात्रों और शिक्षकों को प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देते हुए कहा की एक सर्वे के माध्यम से यह पाया गया की स्कूलों में पर्यावरण की पढ़ाई में कुछ कमी पाई गई और उसके बाद यह परियोजना तैयार की गई है और इस परियोजना का उद्देश्य स्कूलों मे पर्यावरण समझ और जागरूकता बढ़ाना है ।
इस परियोजना के पहले चरण में झारखंड और ओडिशा में टाटा स्टील के ऑपरेशनल एरिया के अंतर्गत आने वाले 10 स्कूलों की पहचान की गई है। वेस्ट बोकारो और झरिया डिवीजन से 2 स्कूल जिनका नाम टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, घाटोटांड़ और डीएवी पब्लिक स्कूल, जमाडोबा है। दूसरे चरण में अन्य स्कूलों को भी जोड़ा जाएगा ।
कार्यक्रम में वेस्ट बोकारो और उसके आस पास के 6 स्कूलों के करीब 200 विद्यार्थियो और शिक्षको और झरिया के एक स्कूल ने कार्यक्रम में भाग लिया। विद्यार्थियो और शिक्षको के लिए बाद मे एक नॉलेज सत्र का आयोजन किया गया जिसमे क्विज और अन्य गतिविधियो की प्रतियोगिता भी आयोजित की गई और विजेताओं को सम्मानित किया गया। टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, घाटोटांड़ के विद्यार्थियो द्वारा ‘सेव वॉटर’ पर एक नाटक भी प्रस्तुत किया गया जिसे सभी ने सराहा।
इस अवसर पर टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिविजन के श्री सनक घोष, चीफ, क्वाएरी एबी, श्री साहबजी कुचरू, चीफ, केबीपी एंड प्रोजेक्ट, श्री आनंद कुमार, चीफ, स्पेशल प्रोजेक्ट्स, श्री बी.वी. सुधीर कुमार, चीफ, सीबी, श्री प्रवीण सिन्हा, चीफ, एचआरएम, श्री काजल होता, चीफ, पी एंड ईएम, श्री मनोज सिंह, हेड ,सेक्युर्टी और श्री रजनीश जैन, हेड प्लानिंग मौजूद थे।

