Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » पटना-सुपर 30 के 30 बच्चे सेलेक्ट जेईई एडवांस्ड मे, बंजा डंका.
पटना

पटना-सुपर 30 के 30 बच्चे सेलेक्ट जेईई एडवांस्ड मे, बंजा डंका.

BJNN DeskBy BJNN DeskJune 11, 2017Updated:June 11, 2017No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

पटना।

बिहार के गणितज्ञ आनंद कुमार की बहुचर्चित संस्था Super-30 का एक बार फिर से डंका बज गया है. साल 2017 की JEE परीक्षा में भी सुपर-30 के तीसों बच्चों ने बाजी मार ली है. JEE एडवांस्ड परीक्षा के रिजल्ट आज रविवार को ही घोषित हुए हैं. रिजल्ट की घोषणा और सुपर-30 के सभी बच्चों के सेलेक्शन के बाद आनंद कुमार ने फेसबुक पोस्ट लिखा है. इसमें उन्होंने इस बार सेलेक्ट हुए कुछ बच्चों का उदाहरण देकर बताया है कि गरीबी कभी भी सफलता के आड़े नहीं आती अगर मेहनत सच्चे मन से की जाये. आगे आप आनंद कुमार के ही शब्दों में पढ़ें उनका फेसबुक पोस्ट –
”आंसुओं से नज़रें चुराकर हंसने का हुनर देखना है तो सुपर 30 के आंगन में एक बार आइएगा जरूर. आज फिर से सुपर 30 के अपने आंगन में मैं कई सपनों को करवटें बदलते देख रहा हूँ. सफलता के शोर में गुरबत के दर्द को सिमटते देख रहा हूँ. पिछले 15 वर्षों से मैं हर साल यही अनुभव करते आ रहा हूँ.

कामयाबी और सपनों में बड़ा गहरा रिश्ता होता है. जब मेहनत इरादों के रथ पर सवार होकर अपने सफर पर चल पड़ती है तो लाख मुसीबतों के बाद भी सफलता कदम चूमने को बेकरार हो जाती है. और इस बार के आई.आई.टी. प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट में मेरे सभी 30 बच्चों ने सफलता के झंडे गाड़कर यह सिद्ध भी कर दिया है. चाहे बेरोजगार पिता का बेटा केवलिन हो या सड़क किनारे अंडे बेचने वाले का बेटा अरबाज आलम हो, खेतों में मजदूरी करने वाले का बेटा अर्जुन हो या फिर भूमिहीन किसान का बेटा अभिषेक. इन सभी 30 बच्चों ने घनघोर आर्थिक पिछड़ेपन के काले बादलों का सीना चीरकर अपने सफलता की रौशऩी से पूरे समाज को रौशन कर दिया है.

मैं आपने आपको बड़ा भाग्यशाली समझता हूँ क्योंकि मुझे मेरे पूरे परिवार के प्रत्येक सदस्य खासकर छोटे भाई प्रणव के साथ-साथ उन सभी शिक्षकों का सहयोग भी मुझे हासिल है, जो बच्चों के सफलता के लिए रात-दिन एक कर देते हैं.

आज मेरे बच्चों ने मुझे कुछ और बड़ा करने का हौसला दिया है. बहुत ही जल्द मैं सुपर 30 का दायरा बड़ा करने जा रहा हूं. देश के कई हिस्सों में मैं घूम-घूम कर टेस्ट आयोजित करूंगा. ताकि 30 से ज्यादा बच्चों को उनकी मंजिल तक पहुंचा सकूं. मैं हर साल 30 बच्चों को अपने घर में रखता हूँ और खून-पसीने के अपने गाढ़ी कमाई के पैसे से ही उनके और अपने परिवार के लिए भोजन-भात का इंतजाम करता हूँ. आज तक मैंने किसी से एक रुपया चंदा नहीं लिया.

आगे सुपर 30 को बड़ा करने के लिए मुझे किसी से पैसे नहीं चाहिए. हां, आपके सपने जरूर चाहिएं. और चाहिए आपका आशीर्वाद. मैंने सुना है कि दुआओं में बड़ी ताकत होती है. तो आइये समय निकालकर कभी मिलने सुपर 30 के बच्चों से. रहेगा आपका इंतजार.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट निर्माण का रास्ता साफ, 100 हेक्टेयर भूमि पर शुरू होगा पहले चरण का काम

June 1, 2026

INDIAN RAILWAYS NEWS: यात्रियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर-बेंगलूरु और सरायगढ़-देवघर स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े, रूट में भी बदलाव

May 29, 2026

INDIAN RAILWAYS NEWS; गर्मियों की छुट्टियों में रेलवे की बड़ी सौगात, नई दिल्ली और हावड़ा के बीच चलेंगी 02 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइम टेबल

May 28, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.