
अप्रैल 2020: एक ओर जहां कोरोनावायरस महामारी के बीच में पूरी दुनिया घर में रहने का एक नया
नियम अपना रही है, वहीं दूसरी ओर न्यूज़18 इंडिया ‘लपेटे में लॉकडाउन’ के साथ काव्यपूर्ण आनंद की
अनोखी खुराक लेकर आया। इस शो का उद्देश्य घरों में आइसोलेशन में रह रहे लोगों को इस अप्रत्याशित
समय में बेहद जरूरी हास्य रस प्रदान करना था।
न्यूज़18 इंडिया ने न्यूज़ इंडस्ट्री में कई पहलें की हैं, और इसी प्रतिबद्धता के साथ ‘लपेटे में लॉकडाउन’
चैनल की ओर से एक और अनूठी पेशकश थी। शो में देश के शीर्ष हास्य कवियों को एक साथ वर्चुअल
प्लेटफॉर्म पर लाया गया, तकि इस मुश्किल वक्त में लोगों की जिंदगी में मौजूद तनाव व चिंता को कम
किया जा सके। यह कार्यक्रम लोगों में सकारात्मकता लेकर आयाऔर साथ ही अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे
उन लोगों के प्रति आभार भी व्यक्त किया जिन्होंने कोरोनावायरस के खिलाफ जंग में अपनी जिंदगी
समर्पित कर दी है।
इस शो को न्यूज़18 इंडिया के मैनेजिंग एडिटर किशोर अजवाणी ने होस्ट किया और इसमें प्रताप
फौजदार, सुदीप भोला, गौरव चौहान, चिराग जैन, विनीत पांडे, वेद प्रकाश वेद और शम्भु शिखर जैसे
नामचीन हास्य कवि नजर आये।


