
नई दिल्ली।17जुलाई


संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया। मानसून सत्र शुरू होने पहले संसद के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मॉनसून सत्र जीएसटी की सफल वर्षा के साथ नई सुगंध और नई उमंग से भरा होगा। संसद पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर कहा कि जीएसटी के कारण संसद में एक नई उमंग है।
उन्होंने कहा कि सारे किसानों को नमन करते हुए कहा कि इस सत्र में देश को राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति मिलेंगे।
मानसून सत्र 18 जुलाई से 12 अगस्त तक होगा।
विपक्ष में एकता की कमी, BJP को मिल सकता है फायदा
पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस सभी विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने में जुटी है लेकिन बिहार में आरजेडी और जेडीयू में तेजस्वी यादव को लेकर चल रहा विवाद विपक्ष की एक जुटता को चोट पहुंचा सकता है। साथ ही राष्ट्रपति चुनाव को लेकर जेडीयू ने एनडीए के रामनाथ कोविंद को समर्थन देने की बात कही है।

