
नई दिल्ली। डाट्सुन इंडिया ने आज प्रभावषाली, युवा, प्रगतिषील और गतिषील भारतीय ग्राहकों के लिए बहुप्रतीक्षित डाट्सुन गो और डाट्सुन गो$ लॉन्च कर दी। गो की षुरूआती कीमत ₹3.29 लाख और गो$ की कीमत ₹3.83 लाख है। ये पेशकश नए ग्राहकों के लिए कई आधुनिक खूबियों के साथ आयी हैं और डिजाइन के लिहाज से भी आकर्शक हैं। नए मालिकों को डिलीवरी देशभर में निसान और डाट्सुन की सभी डीलरशिप पर आज से ही षुरू हो जाएगी।

थॉमस कुहेल, प्रेसीडेंट, निसान इंडिया ऑपरेशंस ने कहा, ’’नई डाट्सुन गो और गो$ नए जमाने के भारतीय उपभोक्ताओं के लिए तैयार की गई है, उन युवाओं के लिए जो परिपक्व, स्मार्ट, प्रगतिशील और सजग मानसिकता के साथ परिवार के साथ रहने वाले हैं। जापानी इंजीनियरिंग के दम पर डाट्सुन गो और गो$ बेहतरीन खूबियों से युक्त हैं और इसे और अधिक आरामदायक, सुरक्षित और स्टाइलिश अनुभव देने के लिए अपग्रेड किया गया है।’’
नए जमाने के लिए उपयुक्त पैकेज के तौर पर पेश की गई गाड़ियां श्रेणी के लिहाज से अग्रणी जापानी प्रौद्योगिकियों के इस्तेमाल से तैयार की गई हैं जिससे वे मजेदार और मजबूत ड्राइविंग, ईंधन दक्षता, भरपूर जगह और सुरक्षा मुहैया करा सकें। नई डाट्सुन गो और गो$ राइड कंट्रोल एडवांस्ड सस्पेंशन सिस्टम और रेस इंस्पायर्ड 1.2 लीटर एचआर12 डीई पेट्रोल इंजन के साथ आता है जो 19.83 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है।
बाहर से स्पोर्टी लुक और भीतर भरपूर जगह के साथ डाट्सुन गाड़ियां श्रेणी के लिहाज से अग्रणी खूबियों को बेहतर बनाती हैं जिससे मालिक को आधुनिक सुरक्षा, श्रेणी के लिहाज से सर्वश्रेश्ठ जगह और कनेक्टेड मोबिलिटी की ताकत मिले।
28 नई खूबियां और 100 से अधिक अनोखे अपग्रेडः
बेहतर अपील के साथ ’’डायनमिक, सॉलिड और स्टाइलिश’’ एक्सटीरियर्स बेहतरीन बॉडी के साथ डाट्सुन गो और गो$ को प्रीमियम बनाते हैं। गाड़ियों को ’’स्पोर्टी, प्रीमियम और रिफाइंड इंटीरियर्स’’ के साथ तैयार किया गया है जो गाड़ी चलाने का आरामदायक अनुभव देता है। इन खूबियों में नए इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर के साथ बिलकुल नया इंटीरियर डिजाइन, एंटी फैटिग फ्रंट सीट, प्रीमियम इंस्टु्रमेंट पैनल, 7 इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम जिसमें वॉयस रिकग्निषन और एंड्रॉयड ऑटो/एप्पल कार प्ले मौजूद है।
डॉट्सुन गो और गो$ नए रंगों में लॉन्चः
5 ग्रेड में उपलब्ध नई डाट्सुन गो और गो$ दो अतिरिक्त रंगों ’’अंबर ऑरेंज’’ और ’’सन स्टोन ब्राउन’’ में लॉन्च की गई हैं।
’’डाट्सुन केयर’’ के साथ पूर्ण मानसिक षांतिः
दोनों ही मॉडल 2 वर्शों की ’’डाट्सुन केयर’’ स्टैंडर्ड वारंटी के साथ आते हैं जिसमें संपूर्ण कार सर्विस पैकेज षामिल है जो ग्राहकों को मानसिक षांति देता है।
नए ब्रांड होंगे आमिर खानः
डाट्सुन इंडिया ने हाल ही में सुपरस्टार आमिर खान को भारत में अपना ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोशणा की थी। अपनी विविधता और जोखिम लेने के रवैये के लिए लोकप्रिय शानदार कलाकार आमिर खान डाट्सुन इंडिया के नए ब्रांड अभियान में दिखाई देंगे।

