
जामताड़ा । जिला के नारायणपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर साहेबगंज हाइवे पर केंदुआटांड के समीप सोमवार को 4 बजे एक दस चक्का ट्रक और टाटा मैजिक में सीधी टक्कर से तीन मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और 11 गम्भीर रूप से घायल हो गये घायल को जामताड़ा सदर अस्पताल भेज दिए गए है ।प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी खरकोकुंडी से टाटा मैजिक में सवार होकर जिसका नम्बर jh 15 m 2087 से ढलाई का काम करके पबिया आ रहे थे कि विपरीत दिशा से आ रहे 10 चक्का ट्रक नंबर बी आर 21 एम 3963 ने 4 बजे शाम केंदुआटांड ट्रक व मैजिक वाहन में सीधी टक्कर हो गई। मृतकों में एक की पहचान पिंटू मारण्डी 25 वर्ष जबरदाह और दो की पहचान कुंदन रजक और राहुल रजक 14-14 वर्ष सिकदडीह के गांव निवासी के रूप में हुआ है।समाचार लिखे जाने तक अन्य मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पर आक्रोशित ग्रामीणों ने गोविंदपुर साहिबगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और वीर्य पदाधिकारी को आने रट लगने लगा। घायलों को चिंताजनक हाल में किया गया था दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक व खलासी भागने में सफल रहा


