
जमशेदपुऱ।


सीटी एसपी प्रभात कुमार एवं केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति के सदस्य ने आज शहर के सभी विसर्जन घाटों का मुआयना सवर्ण रेखा नदी एवं खरखई नदी के तट पर जा कर किया।ताकि इस साल विसर्जन सुरक्षित एवं सुगमतापूर्वक हो सबसे पहले सवर्ण रेखा घाट मानगो जहाँ तय किया गया कि इस साल इस घाट को दोनों तरफ़ से चालू किया जाए ताकि एक तरफ से मूर्ती विसर्जन के लिए गाड़ियाँ उतरे और फिर दुसरी तरफ से बाहर निकले. पाण्डेय घाट (बस स्टेड)यहाँ तय किया गया कि इस घाट को पहले से बेहतर बनाया जाए। कपाली घाट के देख सीटी एसपी ने कहा की यह घाट काफी डेंजर है कभी भी कोई बडा हादसा हो सकता है इस घाट पर होने वाले मूर्ती विसर्जन को कही और सिफ्ट किया जाए।केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति के सचिव अरुण सिंह ने कहा कि कपाली घाट मे विसर्जन करने वाले समितियों से बात करेंगे।अरुण सिंह ने सुझाव दिया कि दोमुहानी मे बन रहे पुल के पास एक नये घाट का निर्माण किया जाए ताकि कापाली घाट पर विसर्जन करने वाले पूजा समिति के लोग वहां विसर्जन कर सके।सीटी एसपी ने कहा की दुमुहानी पुल के पास एक नया घाट बनाया जाऐगा।उसके बाद दोमुहानी घाट फिर सती घाट और अंत मे वेलीवोधन वाला धाट (हिन्दू पीठ घाट गए।इन घाटों पर गणेश मूर्ति और विशकरमा मूर्तियों के विसर्जन को को सुरक्षित एवं सुगमतापूर्वक करने पर भी चर्चा किया गया आज के इस कार्यक्रम में राम बाबु सिंह,सीएन बनर्जी,अरुण सिंह,मनीष सोमनाथ सिह ,चिंटू दत्ता,मनोरंजन गौड़ शामिल हुए।

