
जमशेदपुर।


भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से समाजसेवी श्री ओ.पी. गुप्ता के सानिध्य में 473वां नेत्र शिविर आज नेत्र रोगियों के जांच के साथ शुरु हुआ, जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ. जे. एस. बेदी ने 73 नेत्र रोगियों के आंखों की जांच किया तथा 26 नेत्र रोगियों का चयन ऑपरेशन के लिए किया गया, अन्य नेत्र रोगियों को जरूरत के अनुसार दवा व चिकित्सीय परामर्श प्रदान कर विदा किया गया। आज इस अवसर पर नेत्र शिविर के संयोजक श्री प्रदीप गुप्ता, समाजसेवी चन्द्रमोहन सिंह, सांवरलाल शर्मा, राकेश मिश्रा एवं राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष श्री बालमुकुन्द गोयल उपस्थित थें। चुन लिये गये नेत्र रोगियों का रविवार 30 जुलाई (आज) को ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. जे. एस. बेदी, डॉ. सुशील बाजोरिया, डॉ. पूनम सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया जायेगा। नेत्र शिविर का संचालन रेड क्रॉस सोसाईटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह द्वारा किया जा रहा है।

